32 C
New Delhi
Tuesday, September 15, 2026
HomeमौसमWeather Alert: आज आपके शहर में होगी बारिश या नहीं? IMD ने...

Weather Alert: आज आपके शहर में होगी बारिश या नहीं? IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, जानें ताजा अपडेट

Weather Alert: उत्तर, पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में आज (बुधवार को) भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के अलावा लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की भी आशंका है जबकि मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ इलाकों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर में भी वर्षा हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज भी दिल्ली में बारिश के आसार हैं।

दिल्ली-मुंबई में हल्की बारिश के आसार तो लखनऊ में छाएंगे बादल

दिल्ली में आज (बुधवार को) हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में बादल छाए रह सकते हैं। बाद में आंशिक रूप से गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पटना में भी बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, मुंबई में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, राजस्थान की राजधानी जयपुर में आंधी-तूफान आने का पूर्वानुमान है। आसमानी बिजली भी कड़क सकती है।

असम से लेकर गुजरात तक बारिश ने किया बेहाल

पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर मध्य भारत तक भारी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। असम, ओडिशा और गुजरात जहां बाढ़ से प्रभावित हैं तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाएं हो रही है।

बारिश के बाद जगह-जगह दिखा जलजमाव

दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते मंगलवार को भारी बारिश हुई। जगह-जगह वॉटर लॉगिंग से जनजीवन ठप हो गया, ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। दिल्ली-एनसीआर में भी जलभराव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

हिमाचल में लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड से कई सड़कें हुईं बंद

बारिश ने पहाड़ी राज्यों की मुसीबत भी बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड से कुल 108 सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 7 जिलों शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और सोलन में फ्लैश फ्लड का खतरा बताया है।

कुलगाम में बादल फटने से बढ़ी मुसीबत

उत्तराखंड में चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड की घटना हुई। रुद्रप्रयाग के कुंड-काकड़ा के बीच केदारनाथ नेशनल हाईवे मलबा आने से बंद हो गया। सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी बंद है, जिसके चलते चारधाम यात्रा दो दिन रोक दी गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बादल फटने की घटना हुई। वहां के देवसर इलाके में कुछ घर पानी में डूब गए। SDRF की टीम ने एक घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नागपुर में जलजमाव के कारण फंसे कई स्कूली बच्चे

महाराष्ट्र के नागपुर में भी भारी बारिश ने मंगलवार को हालात बिगाड़ दिए। शहर में जगह-जगह पानी भर गया। नागपुर के प्रताप नगर में बारिश की वजह से हुए वॉटरलॉगिंग में स्कूली बच्चे फंस गए जिन्हें निकालने के लिए अभियान चलाना पड़ा। बच्चों से फंसने से अभिभावक भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी बनाने के प्रोजेक्ट में जगह-जगह खुदाई की गई है, जिस वजह से शहर में वॉटर लॉगिंग की समस्या हो रही है।

7 और लोगों की मौत से असम में बढ़ा मृतकों का आकंड़ा

असम में बाढ़ से सात और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 75 हो गई है। हालांकि, 7 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर अब 3 लाख 32 हजार हो गई है। वहीं, ओडिशा के 4 जिले बारिश की मार झेल रहे हैं। बालेश्वर में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। सड़कों पर 4 फीट से ज्यादा पानी भरा है। शहर की कई मुख्य सड़कें और गली-मोहल्ले पानी में डूब गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
32 ° C
32 °
31.1 °
70 %
3.6kmh
55 %
Tue
33 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
37 °

Most Popular