29.3 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का...

Chhattisgath News: फोम गोदाम में लगी भीषण आग, सोफे-गद्दे समेत लाखों का सामान जलकर खाक

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में शुक्रवार को आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। छावनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जगदंबा फोम के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखे सोफे, गद्दे और फोम से बने अन्य सामान इसकी चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है।

जानकारी के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में फोम और उससे बनी सामग्री रखी हुई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फोम जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग को नियंत्रित करने में चुनौती आ रही है। वहीं, आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर छावनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। आग पूरी तरह बुझने के बाद गोदाम में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। शुरुआती तौर पर लाखों रुपये के सामान के जलने की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
42 %
3.5kmh
0 %
Fri
28 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular