32 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
Homeमध्यप्रदेशदेवास को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 190 करोड़ की 85...

देवास को सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 190 करोड़ की 85 परियोजनाओं का लोकार्पण

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देवास के हाटपीपल्या में आयोजित विकास कार्यों और भूमि पूजन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कुल 190 करोड़ के 85 विकास कार्यों की सौगात दी।

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को देवास जिले के हाटपीपल्या में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में जनता को विकास की कई सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने कुल 190 करोड़ रुपये की लागत वाली 85 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, भवन निर्माण, विद्युत, जल आपूर्ति और नगरीय विकास से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री की यह यात्रा हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बन गई।

Mohan Yadav: योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता के जीवन को आसान और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि नर्मदा लाइन योजना का लोकार्पण किया गया है और भविष्य में माइक्रो सिंचाई योजनाओं को भी मूर्त रूप दिया जाएगा। इन योजनाओं के लिए करोड़ों की लागत स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने हाटपीपल्या के विधायक मनोज चौधरी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

डॉ. यादव ने कहा, मुझे यह देखकर प्रसन्नता है कि विधायक मनोज चौधरी न केवल जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं, बल्कि विकास की योजनाओं को भी तत्परता से क्रियान्वित करवा रहे हैं।

Mohan Yadav: लाड़ली बहनों से संवाद और कन्या पूजन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘लाड़ली बहना योजना’ की लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया और कन्या पूजन कर बेटियों के सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है और इनका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है।

Mohan Yadav: राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर पीएम मोदी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 31 मई को राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, नारी सशक्तिकरण और विकास के सभी कार्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पा रहे हैं। हर क्षेत्र में विकास की धार बह रही है, और मध्य प्रदेश प्रगति के नए पथ पर आगे बढ़ रहा है।

तिरंगा यात्रा में उत्साह का माहौल

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। करीब 2 किलोमीटर लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित थी। इस दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर तिरंगा यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, गीत विजय के गाए जा, अपना धर्म निभाए जा… देवास जिले के हाटपीपल्या में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर मां भारती के वीर सपूतों के साहस, पराक्रम और शौर्य को नमन किया।

जनता के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन 85 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया है, वे मध्य प्रदेश के विकसित स्वरूप की मजबूत नींव हैं। इन परियोजनाओं से जन-जन का जीवन पहले से अधिक आसान और बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतार रही है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, प्रगति के नए सुपथ पर मध्य प्रदेश… आज जिला देवास के हाटपिपल्या में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 190 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 85 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

विधायक मनोज चौधरी और जनता की भूमिका

कार्यक्रम में देवास जिले के जनप्रतिनिधियों सहित विधायक मनोज चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं, वह मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और जनता से जुड़ाव का प्रमाण हैं।

यह भी पढ़ें:-

खरीफ फसलों पर बढ़ाई MSP, ब्याज सहायता योजना का ऐलान: मोदी कैबिनेट में हुए ये 5 बड़े फैसले

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32 ° C
32.1 °
32 °
70 %
1.5kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular