35 C
New Delhi
Saturday, September 12, 2026
HomeदेशIES ऑफिसर पूजा मीणा का देसी लुक वायरल, पीली लूगड़ी में दिखा...

IES ऑफिसर पूजा मीणा का देसी लुक वायरल, पीली लूगड़ी में दिखा राजस्थानी अंदाज

संघ लोक सेवा आयोग की इंजीन‍ियर‍िंग सर्विसेज परीक्षा में अख‍िल भारतीय स्‍तर 81वीं रैंक हास‍िल करने वालीं पूजा मीणा फ‍िर सुर्खियों में हैं. भारतीय इंजीन‍ियर‍िंग सेवा की अध‍िकारी पूजा मीणा ने पारंपर‍िक पोशाक में बेहद खूबसूरत तस्‍वीरें शेयर की हैं. तस्‍वीरों में वे मीणा समाज की सबसे लोकप्रिय और लोक परंपरा का प्रतीक माने जाने वाली पीली लूगड़ी (चूनड़ी)-घाघरा में बेहद सादगीपूर्ण और आकर्षक अंदाज में नजर आ रही हैं.आईईएस अफसर पूजा मीणा ने 10 स‍ितंबर को इंस्‍टाग्राम पर पीली लूगड़ी वाली तस्‍वीरें शेयर करते हुए उनके कैप्‍शन में The sky, casually stealing the spotligh ल‍िखा है. उनकी तस्‍वीरें खूब पसंद की जा रही हैं. उन्‍होंने तस्‍वीरों के जर‍िए अपने समाज की लोक संस्कृति के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया है.

पूजा मीणा की सक्‍सेस स्‍टोरी

यूपीएससी पास करने के बाद पूजा मीणा ने अपनी सक्‍सेस स्‍टोरी शेयर करते हुए बताया था क‍ि वो द‍िल्‍ली में रहती हैं. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से साल 2020 में स‍िव‍िल इंजीनियरिंग की ड‍िग्री प्राप्‍त की थी.

पहले प्रयास में असफल रहीं

इंजीन‍ियर‍िंग करने के बाद पूजा मीणा ने भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. साल 2021 में पहले प्रयास में असफल रहीं. दूसरे प्रयास में सफलता म‍िली.

कम‍ियों को दूर करके पाई सफलता

पूजा मीणा ने बताया क‍ि उन्‍होंने अपनी पहले प्रयास में असफल रहने पर अपनी कम‍ियों को जाना और उनमें सुधार क‍िए. पता चला क‍ि पहले प्रयास में उन्‍होंने कोई टेस्‍ट नहीं द‍िया था. बार-बार रीवाइज क‍िया था. जरूरत से ज्‍यादा पढ ल‍िया था.

खुद पर भरोसा जरूरी

दूसरे प्रयास में पूजा मीणा ने ये गलत‍ियां नहीं की और नतीजा यह रहा क‍ि पूरे भारत में उन्‍हें आईईएस में 81वां स्‍थान म‍िला. पूजा मीणा कहती है क‍ि हर परीक्षा के ल‍िए टेस्‍ट सीरीज बहुत जरूरी है. साथ ही खुद की तैयारी पर भरोसा रखना भी उतना ही आवश्‍यक है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
59 %
4.1kmh
82 %
Sat
35 °
Sun
31 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
38 °

Most Popular