35 C
New Delhi
Saturday, September 12, 2026
HomeImpact FeatureUPSC Recruitment 2026: सरकारी पदों पर सीधी भर्ती का मौका, इस तारीख...

UPSC Recruitment 2026: सरकारी पदों पर सीधी भर्ती का मौका, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारत सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेश में विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के तहत कुल 212 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. अधिकांश पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख प्रशासन के अधीन आने वाले पदों के लिए उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

12 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

UPSC की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि पद के अनुसार पात्रता मानदंड अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को पढ़ना चाहिए.

यहां करना होगा ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार UPSC के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. भर्ती से जुड़ा विस्तृत विज्ञापन और उम्मीदवारों के लिए आवश्यक निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध होंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी. किसी भी तरह की गलत जानकारी आवेदन में परेशानी का कारण बन सकती है.

किन पदों पर होगी भर्ती?

UPSC की ओर से भारत सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. इनमें विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत अन्य पद शामिल हैं. हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवश्यक कार्य अनुभव, आरक्षण, वेतनमान और रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग के विज्ञापन में दी जाएगी. उम्मीदवारों को अपने आवेदन से पहले उस पद की पात्रता की जांच करना जरूरी होगा, जिसके लिए वे आवेदन करना चाहते हैं. UPSC भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है. उम्मीदवार शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं. वहीं, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियां जरूर जांच लेनी चाहिए:

1. संबंधित पद के लिए तय शैक्षणिक योग्यता
2. पद के अनुसार आयु सीमा
3. जरूरी अनुभव, यदि लागू हो
4. आरक्षण और श्रेणी से संबंधित पात्रता
5. जरूरी दस्तावेज और प्रमाणपत्र
6. आवेदन की अंतिम तिथि
7. ऑनलाइन आवेदन में दर्ज की गई सही व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
59 %
4.1kmh
82 %
Sat
35 °
Sun
31 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
38 °

Most Popular