36 C
New Delhi
Wednesday, September 16, 2026
HomeदेशSuccess Story: उंगलियों से पहाड़ा और शरीर से हिंदी की मात्रा! पढ़ाने...

Success Story: उंगलियों से पहाड़ा और शरीर से हिंदी की मात्रा! पढ़ाने के अनोखे अंदाज ने दिलाया राष्ट्रपति सम्मान

Success Story : कक्षा में बच्चे बैठे हैं. सामने शिक्षिका खुशबू कुमारी खड़ी हैं. बच्चों के हाथ में ना किताब है, ना कॉपी. खुशबू बच्चों को हिंदी की मात्रा समझाने के लिए अपने हाथ और उंगलियों का इस्तेमाल कर रही हैं. वह एक गतिविधि करती हैं और बच्चे उसे देखकर दोहराते हैं. कुछ बच्चे तुरंत साथ देने लगते हैं, कुछ को दोबारा समझाना पड़ता है. खुशबू का पढ़ाने का यही तरीका है. वह हर पाठ को किताब के सहारे समझाने के बजाय कोशिश करती हैं कि बच्चे उसे देखकर, करके या खेल के जरिए समझें. कभी उंगलियां पहाड़ा सिखाने का माध्यम बन जाती हैं तो कभी शरीर के अंग ही TLM यानी शिक्षण सामग्री का काम करने लगता है.

बिहार के बांका के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह की प्रधान शिक्षिका खुशबू कुमारी के लिए यह कोई प्रदर्शन नहीं, रोज की कक्षा का हिस्सा है. इसी तरीके से पढ़ाते-पढ़ाते उन्होंने बच्चों के साथ भरोसे का रिश्ता बनाई. इससे अपने स्कूल की उपस्थिति में भी बदलाव देखी. उनके काम को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई हैं. बिहार पहुंचने पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी सम्मानित किया.

पाठ्यक्रम नहीं, पढ़ाई का तरीका बदली

दरअसल, खुशबू 2013 में बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कठौन में शिक्षक के रूप में अपना सफर शुरू की. तब उन्होंने महसूस किया कि कक्षा में बैठे सभी बच्चे एक ही तरीके से नहीं सीख सकते. लिहाजा, खुशबू नई शैली में पढ़ाना शुरू की. उन्होंने सिलेबस नहीं बदला, लेकिन  पढ़ाने का तरीका जरूर बदला. पहाड़ा याद कराने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल किया. हिंदी की मात्राओं के लिए शरीर की गतिविधियों को जोड़ा. खेल और गीतों को भी कक्षा का हिस्सा बनाया. शुरुआत छोटे-छोटे प्रयोगों से हुई. जैसे जैसे सफलता मिलती गई, उसे और भी विस्तार करते गई.

जब शरीर ही बन गया TLM

खुशबू की कक्षा में शिक्षण सामग्री हमेशा कोई चार्ट या मॉडल नहीं होती. कई बार उनके पास मौजूद सबसे आसान चीज ही काम आ जाती है- बच्चों का हाथ, उंगली या फिर शरीर की कोई गतिविधि. मसलन, उंगलियों से पहाड़ा समझाना इसका एक उदाहरण है. हिंदी की मात्रा सिखाने के लिए भी वह गतिविधियों का सहारा लेती हैं. यही नहीं, खेल और गीतों के जरिए भी बच्चों को कक्षा में शामिल किया जाता है. इस पूरी प्रोसेस में शिक्षक और बच्चे के बीच संवाद बढ़ता है और पठन पाठन मजेदार हो जाता है.

‘चहक’ से कैमरे तक पहुंची कक्षा

2022 में ‘चहक’ कार्यक्रम से जुड़ने के बाद खुशबू ने अपनी कक्षा की गतिविधियों का वीडियो बनाना शुरू की. शुरुआत में ये वीडियो सिर्फ उनके अपने प्रयोगों को रिकॉर्ड करने का जरिया था. यह परिजनों, शिक्षकों और अधिकारियों के ग्रुप का हिस्सा था. बाद में धीरे-धीरे सोशल मीडिया ने उन्हें बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा दिया.

धीरे-धीरे उनके वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी. सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और उनके शिक्षण प्रयोग स्कूल की कक्षा से बाहर फैली.

गुड टच-बैड टच’ ने बढ़ाई पहुंच

खुशबू के बनाए वीडियो में बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा ‘गुड टच-बैड टच’ काफी पॉपुलर हुआ. इसमें बच्चों को सरल भाषा में शरीर की निजता और असहज स्थिति में किसी भरोसेमंद बड़े से बात करने जैसी जरूरी बातें समझाने की कोशिश की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला. इसके बाद बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े उनके काम को व्यापक स्तर पर लोगों ने देखा. खुशबू के शिक्षण प्रयोगों में यह वीडियो इसलिए ज्यादा पॉपुलर हुआ कि यह समाज की बड़ी समस्या रही है, जिसके बारे में लोग खुलकर बात करना नहीं चाहते. जबकि ऐसी सुरक्षा की चिंता हर किसी को होती है.

बिदायडीह में भरोसा जीतना था चुनौती

21 जुलाई 2025 को खुशबू की पोस्टिंग बांका के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह में प्रधान शिक्षिका के रूप में हुई. स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे मुस्लिम परिवारों से आते हैं. लेकिन इस नए स्कूल में उनके सामने चुनौती सिर्फ पढ़ाई को बेहतर बनाने की नहीं थी. बच्चों और उनके परिवारों के साथ सहज संवाद और भरोसे का रिश्ता बनाना भी जरूरी था.

लेकिन खुशबू ने इसे किसी समुदाय की समस्या के रूप में नहीं देखी. उनके लिए चुनौती अपने स्कूल के बच्चों और उनके परिवारों से जुड़ने की थी. उन्होंने अभिभावकों से बातचीत की, बच्चों के साथ समय बिताया और फिर धीरे-धीरे स्कूल और परिवार के बीच संवाद कायम की. समय के साथ बच्चों और अभिभावकों का स्कूल से जुड़ाव मजबूत हुआ. लिहाजा, स्कूल की उपस्थिति में भी बदलाव देखने को मिला.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36 ° C
36 °
35.1 °
52 %
2.6kmh
9 %
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
38 °

Most Popular