28.7 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
Homeदेशसंसद के गेट पर भिड़ंत, राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को बताया...

संसद के गेट पर भिड़ंत, राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को बताया ‘गद्दार दोस्त’, बीजेपी नेता ने कहा- ‘देश का दुश्मन’

Rahul Gandhi V/S Ravneet Bittu: संसद पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू आपस में ही भिड़ गए. जहां राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ कहा तो वहीं रवनीत ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘देश के दुश्मनों’ से कोई लेना-देना नहीं है. यह बातचीत उस दौरान हुई, जब राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच बगल से रवनीत सिंह बिट्टू निकल रहे थे. राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया लेकिन रवनीत ने हाथ नहीं मिलाया. इस दौरान दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि प्रदर्शन के दौरान बगल से निकल रहे केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से हाथ मिलाने के लिए राहुल गांधी आगे बढ़ाते हैं. लेकिन रवनीत ने हाथ नहीं मिलाया. इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस सांसदों की तारीफ करते हुए रवनीत बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ बोल दिया. यह सुनकर रवनीत बिट्टू ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ‘देश के दुश्मनों’ से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू के बीच जुबानी जंग देखने को मिली है. इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी है.

कांग्रेसी सांसद क्यों कर रहे प्रदर्शन?

संसद में कार्यवाही के दौरान कुछ सांसदों ने स्पीकर पर पेपर उछाल दिए. इस दौरान स्पीकर ने विपक्ष के 8 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया. निलंबन के विरोध में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्ष के सांसदों ने संसद के बाहर विरोध करना शुरू कर दिया. स्पीकर ने कांग्रेस के सांसद हिबी ईडन, मणिक्कम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पाडोले, एस. वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस को निलंबित किया है.

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं. बिट्टू कांग्रेस पार्टी से भी 3 बार सांसद रह चुके हैं, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ज्वाइन कर लिया. हालांकि उन्हें इस चुनाव में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें केंद्रीय मंत्री बना दिया. बिट्टू के पास रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
70 %
4.3kmh
99 %
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular