34 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा! धमतरी, बलौदा बाजार और गरियाबंद में...

CG में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा! धमतरी, बलौदा बाजार और गरियाबंद में आज से नई गाइडलाइन दरें लागू; जानिए कहां मिलेगी जानकारी

रायपुर : राज्य में 20 नवंबर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं. इसके बाद राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को नवीन गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण के प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें धमतरी, बलौदा बाजार एवं गरियाबंद जिलों में आज याने 4 फरवरी से प्रभावशील होंगी. शासन के उक्त निर्देशों के तहत धमतरी, बलौदा बाजार एवं गरियाबंद जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधन प्रस्ताव प्राप्त हुए थे.

इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई. बैठक में तीनों जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण किया गया तथा समग्र रूप से विचार-विमर्श उपरांत धमतरी, बलौदा बाजार एवं गरियाबंद जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया.

आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों एवं विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. अन्य जिलों की भी संशोधित गाइडलाइन दरें जिला मूल्यांकन समितियों से शीघ्र प्राप्त कर जारी की जाएंगी.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34 ° C
34.1 °
34 °
52 %
3.6kmh
0 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular