25 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG IED Blasts: छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों का खौफनाक साजिश,...

CG IED Blasts: छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों का खौफनाक साजिश, 6 IED ब्लास्ट से 10 जवान घायल

CG IED Blasts: गणतंत्र दिवस से पहले बस्तर में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है. छत्तीसगढ़ में रविवार को बीजापुर–तेलंगाना सीमा के पास कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर एक साथ कई आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) किए.

इन धमाकों में 10 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें डीआरजी के 9 और कोबरा का 1 जवान शामिल है. सभी अस्पताल में भर्ती हैं. सीरियल ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने जांच अभियान शुरू कर दिया है. कर्रेगुट्टा हिल्स से जवान IED बरामद कर रहे हैं. कर्रेगुट्टा का इलाका नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है, जो लंबे समय से नक्सल गतिविधियों का गढ़ रहा है.

सर्च अभियान पर निकली थी टीमें

दरअसल, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी. सुरक्षा बल इस जगह पर पहले भी नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Operation) चला चुके थे. अभियान के दौरान गणतंत्र दिवस से पहले रविवार को नक्सलियों ने सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दिया, जिनका मकसद 26 जनवरी के दिन दहशत फैलाना था.

दिनभर में हुए 6 ब्लास्ट

  • पहला ब्लास्ट रविवार सुबह 8:56 बजे हुआ था, जिसमें डीआरजी के जवान CT बुम्डा माडवी घायल हो गए, जिनके हाथों और बायें पैर में चोट आई है.
  • दूसरा ब्लास्ट दोपहर 1 बजे हुआ, जिसमें डीआरजी के दो जवान घायल हो गए. उनके आंख और पैर में चोट आई.
  • तीसरा ब्लास्ट 02:45 बजे हुआ, जिसमें 3 जवान घायल हो गए.
  • चौथा ब्लास्ट दोपहर तीन बजे हुए, जिसमें डीआरजी का एक जवान घायल हो गया.
  • 5वां ब्लास्ट 03:25 बजे हुआ, जहां कोबरा के एसआई रुद्रेश सिंह घायल हो गए.
  • छठा ब्लास्ट 03:55 बजे बुआ, जिसमें डीआरजी के 2 जवान घायल हो गए.
RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
25 ° C
25 °
24.1 °
69 %
2.6kmh
0 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular