28.8 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़Asia Legends Cup 2026: छत्तीसगढ़ के तीन स्टार क्रिकेटरों का चयन, अब...

Asia Legends Cup 2026: छत्तीसगढ़ के तीन स्टार क्रिकेटरों का चयन, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगे अपनी प्रतिभा

Asia Legends Cup 2026: एशिया लेजेंड्स कप 2026 का आयोजन थाईलैंड के चियांगमई और बैंकॉक में किया जा रहा है. इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के तीन अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन भारतीय लेजेंड्स क्रिकेट टीम में किया गया. यह चयन उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और लंबे अनुभव के आधार पर किया गया है.बोर्ड ऑफ वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (BVCI) द्वारा घोषित भारतीय लेजेंड्स टीम की सूची में छत्तीसगढ़ के जतिन सक्सेना, मोहम्मद कलीम खान और चंद्रशेखर खुटे को शामिल किया गया है. इन तीनों खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार खेल से अलग पहचान बनाई है.

जतिन सक्सेना को उपकप्तान की जिम्मेदारी

बिल्हई निवासी जतिन सक्सेना वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एस.ए. मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है. हाल ही में बीवीसीआई से संबद्ध आईवीपीएल टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार शतक लगाया था. उत्तराखंड में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिताओं में वे मैन ऑफ द सीरीज और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनके निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय लेजेंड्स टीम में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के साथ उपकप्तान बनाया गया है.

मोहम्मद कलीम खान की घातक गेंदबाजी से मिला चयन

छत्तीसगढ़ पुलिस में निरीक्षक के पद पर पदस्थ मोहम्मद कलीम खान ने अपनी गेंदबाजी से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. बीवीसीआई के ऑल इंडिया टूर्नामेंट, लेजेंड्स लीग और लेजेंड्स नाइंटी जैसी प्रतियोगिताओं में उन्होंने सर्वाधिक विकेट लेकर अपनी श्रेष्ठता साबित की. उन्होंने 22 मैचों में 40 से अधिक विकेट झटके. वे छत्तीसगढ़ लेजेंड्स टीम के कप्तान भी रहे और उनकी कप्तानी में टीम ईस्ट जोन चैंपियन बनी. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के आधार पर भारतीय लेजेंड्स टीम में चयन हुआ है.

चंद्रशेखर खुटे का ऑलराउंड प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट विभाग में कार्यरत चंद्रशेखर खुटे ने नौकरी के साथ क्रिकेट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ लेजेंड्स लीग में वे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए. बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा, जिसके चलते उन्हें भारतीय लेजेंड्स टीम में स्थान मिला.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
49 %
2.2kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular