29 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
Homeदुनियालेबनानी नदी किनारे भड़की जंग, रातभर इजरायल-हिजबुल्ला में ताबड़तोड़ हमले, इतने लोगों...

लेबनानी नदी किनारे भड़की जंग, रातभर इजरायल-हिजबुल्ला में ताबड़तोड़ हमले, इतने लोगों ने गंवाई जान

लेबनान में मंगलवार को रणनीतिक रूप से अहम एक नदी से लगे क्षेत्रों में इजरायली सेना और ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के लड़ाकों के बीच तब झड़प हो गई, जब इजरायली सेना उत्तर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही थी। लेबनान और इजरायल के सैन्य प्रतिनिधिमंडलों की वाशिंगटन में होने वाली सीधी बातचीत से तीन दिन पहले ये हमले किए गए।

उत्तरी इजरायल के कस्बों पर भी हो रहे हमले

हिजबुल्ला दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों और उत्तरी इजरायल के कस्बों पर हमले कर रहा है। उसने कहा है कि जब तक इजरायल अपने दैनिक हवाई हमले बंद नहीं करता और देश से अपने सैनिक नहीं हटाता, तब तक वह लड़ाई जारी रखेगा।

लितानी नदी एक वास्तविक सीमा की तरह

पहले हुआ युद्धविराम दिन-ब-दिन नाममात्र का साबित होता जा रहा है, जिससे ईरान युद्ध में व्यापक शांति के प्रयास जटिल होते जा रहे हैं, क्योंकि तेहरान चाहता है कि लड़ाई खत्म होने में लेबनान भी शामिल हो। लेबनान में लितानी नदी एक वास्तविक सीमा की तरह रही है।

इजरायली हमले में 12 की मौत

इसके दक्षिण के बड़े इलाके इजरायली सेना के नियंत्रण में हैं, जबकि वॉशिंगटन की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम एक महीने से अधिक समय से लागू है। पूर्वी लेबनान के एक गांव पर इजरायल के हवाई हमले में 12 लोगों की मौत हो गई।

नेतन्याहू ने दी हमलों की मंजूरी

लेबनान की सरकारी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को किए गए जोरदार हमले और झड़प की घटना इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा लेबनान भर में हिजबुल्ला को निशाना बनाकर और अधिक गंभीर हमले करने की योजना को मंजूरी देने के बाद हुईं।

लेबनान में बुलाई गई अतिरिक्त बटालियन

इस बीच, एक इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सेना ने लेबनान में एक अतिरिक्त बटालियन बुलाई है। इजरायल की सेना ने कहा कि उसने रात भर में दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी क्षेत्र में हिजबुल्लाह के 100 से अधिक ठिकानों पर हमले किए।

निगरानी चौकियों को बनाया गया निशाना

उसने कहा कि उसने भंडारण सुविधाओं, कमान केंद्रों और निगरानी चौकियों को निशाना बनाया, जिनका इस्तेमाल उत्तरी इजरायल में इजरायली सैनिकों और निवासियों पर हमले करने के लिए किया जाता था। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि एक हमले में पूर्वी गांव मशघारा को निशाना बनाया गया, जिसमें एक परिवार के कई सदस्यों सहित 12 लोग मारे गए। हाल के दिनों में इजरायल ने नदी के ठीक उत्तर में स्थित नबातीह शहर और प्रांत में हमले तेज कर दिए हैं।

युद्ध के चलते लेबनान में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित

मंगलवार को उसने शहर के निवासियों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी। लेबनान सरकार को उम्मीद है कि हिजबुल्ला के विरोध के बावजूद इजरायल के साथ सीधी बातचीत से संघर्षविराम का रास्ता निकलेगा। इस युद्ध में लेबनान में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। यह युद्ध दो मार्च को ईरान के समर्थन में हिजबुल्ला द्वारा उत्तरी इजरायल पर रॉकेट दागे जाने के बाद शुरू हुआ था।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
84 %
2.6kmh
99 %
Fri
29 °
Sat
26 °
Sun
33 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular