19.9 C
New Delhi
Wednesday, October 28, 2026
HomeखेलIPL में बड़ा बदलाव! अब दो फेज में होगा टूर्नामेंट, सितंबर-अक्टूबर में...

IPL में बड़ा बदलाव! अब दो फेज में होगा टूर्नामेंट, सितंबर-अक्टूबर में भी होंगे मैच

आईपीएल को लेकर बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। अभी तक आईपीएल मार्च के आखिर में शुरू होता है और ये मई तक चलता है। हालांकि आने वाले दिनों में इस लीग में मैचों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में दिन भी बढ़ाने पड़ेंगे। इस बीच जानकारी आ रही है कि आईपीएल को दो फेज यानी दो चरणों में कराया जा सकता है। बहुत संभव है कि आईपीएल के मैच आपको सितंबर से लेकर अक्टूबर में भी देखने के लिए मिलें। हालांकि अभी बात शुरुआती स्तर है और इसे अमलीजामा पहनाने में थोड़ा वक्त लगेगा।

आईपीएल में मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 होने की उम्मीद

इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। इसी को देखते हुए दुनियाभर में और भी लीगें शुरू हुई हैं। आईपीएल के लिए तो आईसीसी की ओर से अलग से विंडो भी दी गई है। जब ये टूर्नामेंट होता है तो दुनियाभर में इंटरनेशनल मैच काफी कम होते हैं। अभी की बात करें तो आईपीएल में कुल मिलाकर 74 मैच खेले जाते हैं। इनकी संख्या आने वाले दिनों में बढ़ाकर 94 करने की बात पहले से ही हो रही है। लेकिन इतने दिनों तक लगातार मैच करा पाना आसान नहीं होगा। वे भी तब जब अप्रैल और मई में भारत के ज्यादातर हिस्सोंं में खूब गर्मी होती है।

आईपीएल का दूसरा ​फेज सितंबर से लेकर अक्टूबर तक कराया जा सकता है

अप्रैल मई की गर्मी और उमस में खिलाड़ियों की इंजरी की भी समस्या आती है। इसी बारे में बात करते हुए आईपीएल के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल का कहना है कि आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम और ब्रॉडकास्टर से बात अगर सही दिशा में जाती है तो आईपीएल के एक सीजन को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहला फेज फरवरी के आखिर से लेकर अप्रैल तक चलेगा और दूसरा फेज सितंबर से लेकर अक्टूबर तक खेला जा सकता है। धूमल ने ये बातें स्पोर्ट स्टार से एक खास बातचीत में कही।

त्योहारी सीजन में आईपीएल के ब्रॉड और ब्रॉडकास्टर को मिलेगा फायदा

दरअसल सितंबर से लेकर अक्टूबर तक का वक्त इसलिए चुना जा सकता है, क्योंकि उस वक्त भारत में मौसम काफी अच्छा होता है। बारिश जा चुकी होती है और धीरे धीरे सर्दी दस्तक दे रही होती है। इतना ही नहीं अक्टूबर में भारत में त्योहारों का मौसम भी आ चुका होता है। इस दौरान कई बड़ी बड़ी कं​पनियां खूब विज्ञापन भी देती हैं। इसका फायदा ब्रॉडकास्टर और आईपीएल को मिलने की संभावना होती है। बीसीसीआई इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहा है। अगर साल 2027 के बाद अगले चक्र का विंडो मिला तो आईपीएल दो फेज में होते हुए नजर आ सकता है। यानी कुल मिलाकर देखें आईपीएल के दो फेज साल 2028 या ​फिर 2029 में हो सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
69 %
1.1kmh
0 %
Wed
30 °
Thu
28 °
Fri
25 °
Sat
29 °
Sun
29 °

Most Popular