32 C
New Delhi
Wednesday, October 14, 2026
HomeमौसमWeather Update : आज से आसमान से बरसेगी आग! लू की चपेट...

Weather Update : आज से आसमान से बरसेगी आग! लू की चपेट में आने से अब तक 60 की मौत, 16000 लोगों को हीटस्ट्रोक

Weather Update : देश में बीते कुछ दिनों से लू का कहर जारी है। देशभर में लू की वजह से एक मार्च से अब तक 60 लोग अपनी जान गंवा चुके है। इस दौरान 16,344 हीट स्ट्रोक के मामले सामने आए है।

Weather Update : उत्तर भारत सहित देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच आज यानी 25 मई से नौतपा शुरू हो गया। अब आगामी नौ दिनों तक गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली, गुजरात और राजस्थान सहित कई राज्यों में हिट वेव ओर गर्म रात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में लू की चपेट में आने से अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस दौरान 16,000 से ज्यादा हीटस्ट्रोक के मामले सामने आए है।

लू की चपेट में आने से 60 की मौत, 16,000 से अधिक हीटस्ट्रोक के मामले

देश में बीते कुछ दिनों से लू का कहर जारी है। देशभर में लू की वजह से एक मार्च से अब तक 60 लोग अपनी जान गंवा चुके है। इस दौरान 16,344 हीट स्ट्रोक के मामले सामने आए है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनमें अकेले 22 मई को ही 486 केस दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की ओर से एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) चलाया जा रहा है। इसके तहत गर्मी से संबंधित बीमारियों पर ध्यान रखा जा रहा है। आईडीएसपी के अनुसार देश में 24 घंटे हीटस्ट्रोक और मौतें के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

गर्मी के कारण 30 फीसदी मरीज बढ़े

डॉक्टरों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ रही गर्मी के कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों और श्वसन संबंधी बीमारियों की शिकायत करने वाले मरीजों में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। लोग हीटस्ट्रोक और गर्मी के कारण शरीर में ऐंठन की शिकायत कर रहे हैं। गर्मी और हीटस्ट्रोक से बचने के लिए डॉक्टरों लोगों से पर्याप्त जल पीने और खुद को ठंडा रखने के लिए कह रहे है।

जानिए क्या होता है हीटस्ट्रोक

भीषण गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक के दौरान अपना शरीर बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है। इसके बाद मस्तिष्क, यकृत और गुर्दे जैसे महत्वपूर्ण अंगों की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित हो जाती है। इससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसके साथ ही सुस्ती, कमजोरी और मुंह में सूखापन का अहसास होता है।

27 मई तक रहेगी गंभीर स्थिति

आने वाले ​दिनों में लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आईएमडी ने चेतावनी दी गई कि दिल्ली, राजस्थान, विदर्भ, मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई हिस्सों में 27 मई तक लू चलने की संभावना है।

इन राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

नौतपा से पहले ही गर्मी का प्रचंड रूप दिखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान 40 से 49 डिग्री तक पहुंच गया। अब नौतपा शुरू होने के बाद दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में आने वाले पांच दिनों भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

गुजरात और राजस्थान में गर्मी का कहर

राजस्थान और गुजरात में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। प्रचंड गर्मी के चलते राजस्थान में पारा रिकॉर्ड ऊंचाई रिकॉर्ड किया गया है। फलौदी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गर्मी की वजह से राजस्थान में और 6 लोग अपनी जान गंवा चुके है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों राजस्थान और गुजरात के लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32 ° C
32 °
31.1 °
58 %
3.6kmh
0 %
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
33 °
Sat
34 °
Sun
35 °

Most Popular