28.4 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeदेशRoad Accident: जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भीषण एक्सिडेंट, चार की मौत कई घायल

Road Accident: जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भीषण एक्सिडेंट, चार की मौत कई घायल

Road Accident: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।

Road Accident: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुलगाम जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शनिवार को एक स्कॉर्पियो सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

चार लोगों की मौके पर ही मौत

कुलगाम जिले की पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर निपोरा मीर बाजार इलाके में एक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग गंभीर घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ईंट से भरे ट्राले से कार की टक्कर

दो दिन पहले 23 मई की सुबह ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया था। ईंट से भरे ओवरलोड ट्राले से एक कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में बैठी सवारियां अंदर ही फंस गईं।

मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर

कार में फंसी मां-बेटी काफी देर तक मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं। कड़ी मकशत से उनको बाहर निकाला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए थे। गाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल, मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर है।

बस पलटने से 4 लोगों की मौत, कई घायल

18 मार्च को भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ​भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में गौरीपोरा अवंतीपोरा में एक पुल के पास एक बस पलटने से चार गैर-स्थानीय लोगों की मौत हो गई थी और कई यात्री घायल हो गए। यह घटना दक्षिण कश्मीर जिले के बारसू इलाके में हुई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मरने वाले चार लोग बिहार के थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
46 %
3.4kmh
0 %
Wed
28 °
Thu
31 °
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular