23.9 C
New Delhi
Monday, October 12, 2026
HomeबिहारINDIA ब्लॉक के चक्का जाम में हंगामा, पप्पू यादव और कन्हैया को...

INDIA ब्लॉक के चक्का जाम में हंगामा, पप्पू यादव और कन्हैया को क्यों नहीं मिली जगह?

INDIA BLOCK: बिहार में SIR के विरोध में महागठबंधन के चक्का जाम के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के ट्रक पर चढ़ने की कोशिश में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को रोका गया।

INDIA BLOCK: बिहार में वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) के खिलाफ बुधवार को INDIA ब्लॉक ने राज्यव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता पटना में ओपन ट्रक पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ मार्च में शामिल हुए। लेकिन इस दौरान एक अजीब स्थिति तब बनी जब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया। वायरल हुए वीडियो में दिखा कि पप्पू यादव ट्रक पर चढ़ने की कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें रोक दिया जाता है, जिसके बाद वह वहां से चले गए। कन्हैया कुमार को भी चढ़ने की कोशिश में विफल होते देखा गया।

INDIA BLOCK: राहुल गांधी बोले- ‘बिहार में चुनाव चोरी की साजिश’

पटना में आयकर गोलंबर से शुरू हुए इस विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, बिहार में महाराष्ट्र की तरह चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहा है, जबकि उसका कर्तव्य संविधान की रक्षा करना है। उन्होंने केंद्र सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी है।

INDIA BLOCK: तेजस्वी यादव का हमला- ‘दो गुजराती तय नहीं करेंगे कौन बिहारी वोट देगा’

इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी केंद्र और बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, क्या दो गुजराती तय करेंगे कि कौन बिहारी वोट देगा और कौन नहीं? गरीबों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं और यह मोदी-नीतीश की दादागिरी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के गरीबों की आवाज दबाने की साजिश हो रही है, लेकिन महागठबंधन सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगा।

INDIA BLOCK: राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बाधित

इस चक्का जाम और विरोध मार्च के दौरान बिहार के कई जिलों में रेल और सड़क यातायात बाधित रहा। पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर सहित कई जगहों पर INDIA ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने सड़क और रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध दर्ज कराया। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं और उससे पहले महागठबंधन ने SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई है।

भाजपा ने राहुल गांधी के दौरे को बताया ‘पिकनिक’

राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर भाजपा ने तंज कसा। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, राहुल गांधी बिहार में पिकनिक मनाने आए हैं, उन्हें राज्य के विकास से कोई मतलब नहीं। गांधी परिवार का राजतंत्र खत्म हो गया है, अब लोकतंत्र में जनता सरकार तय करती है।

केशव मौर्य बोले- ‘बिहार बंद संविधान का अपमान’

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राहुल गांधी और राजद के नेतृत्व में ‘बिहार बंद’ संविधान विरोधी कृत्य है। यह बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान है। विपक्ष जब चुनाव हारता है तो इस तरह के बहाने बनाता है।

स्वतंत्र देव सिंह ने NDA सरकार की वापसी का दावा किया

यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बिहार में चाहे कोई कुछ भी कर ले, लेकिन एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सिर्फ भ्रम फैला रहा है, जनता का भरोसा एनडीए पर है।

कन्हैया कुमार बोले- लोकतंत्र बचाने सड़क पर उतरना जरूरी

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा, जब सड़कें सूनी हो जाती हैं, तो संसद आवारा हो जाती है। लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर उतरना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:-

बिहार कैबिनेट बैठक में 43 प्रस्तावों को मंजूरी, महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
68 %
3.9kmh
67 %
Sun
24 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular