24.8 C
New Delhi
Thursday, September 24, 2026
HomeमौसमWeather Update 23 March 2026: दिल्ली, यूपी-बिहार में बारिश का सिलसिला जारी,...

Weather Update 23 March 2026: दिल्ली, यूपी-बिहार में बारिश का सिलसिला जारी, राजस्थान-एमपी-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Weather Update 23 March 2026: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। कहीं धूप तो कहीं बादलों की दस्तक के साथ बारिश लोगों को कन्फ्यूज कर रही है। लेकिन क्या दिल्ली में एक बार फिर बादल बरसेंगे? यूपी-बिहार में बारिश वाला मौसम कब तक रहेगा? राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में अगले कुछ कैसा मौसम रहने वाला है? अगर आप इसकी वेदर अपडेट जानना चाहते हैं, तो ये खबर पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि दिल्ली से लेकर पटना तक अगले कुछ दिन बारिश होगी या नहीं।

दिल्ली में आज बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के NCR के इलाके में आज (सोमवार को) आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, उसके बाद अगले 5 दिन बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है लेकिन कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में अभी मौसम साफ है। लेकिन 3 दिन बाद कभी-कभी आसमान में काले बादल दिख सकते हैं।

बिहार में 3 दिन बाद हो सकती है बारिश

वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां आज मौसम पूरी तरह साफ है। धूप खिली हुई है। अगले 5-6 दिन यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही, बिहार की राजधानी पटना में भी आज आसमान साफ है। लेकिन 3 दिन बाद कुछ इलाकों के आसमान में बादल छा सकते हैं और साथ में बारिश की भी संभावना है। इस दौरान, आसमान में बिजली कड़कती हुई भी सुनाई दे सकती है।

राजस्थान में बारिश के साथ बिजली भी कड़केगी

हरियाणा का मौसम देखें तो यहां रोहतक के आसमान में बादल अगले कुछ दिन आंख-मिचोली खेल सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, राजस्थान के राजधानी जयपुर में आज हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 और 26 मार्च को बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल-उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर

IMD के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली कड़क सकती है। यहां 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 26 मार्च से एक नया हल्का पश्चिमी विक्षोभ नॉर्थ-वेस्ट इंडिया को प्रभावित कर सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
70 %
2.6kmh
0 %
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
24 °
Mon
22 °

Most Popular