21.4 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
HomeमौसमWeather Update: देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में...

Weather Update: देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल; ओडिशा-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा साफ

दिल्ली-NCR में आज बारिश की संभावना नहीं है। यहां आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान गर्मी का असर बना रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में अभी मौसम शुष्क

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 25 से 27 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 24 और 25 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ओडिशा में रेड अलर्ट

ओडिशा में बारिश को लेकर स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 23 और 24 सितंबर को कोरापुट, गजपति और गंजाम में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कालाहांडी, नबरंगपुर और मलकानगिरी में 24 से 25 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद रखने की सलाह भी दी गई है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

भारी बारिश: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश।

मध्यम बारिश: मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, कर्नाटक, केरल और गोवा।

हल्की बारिश: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू

राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में अलर्ट वाले राज्यों में लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
21.4 ° C
21.4 °
21.4 °
47 %
3.3kmh
0 %
Sun
21 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular