30 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomeमौसमAaj Ka Mausam: बिहार-बंगाल समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का खतरा,...

Aaj Ka Mausam: बिहार-बंगाल समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, दिल्ली-NCR में तेज हवाओं की चेतावनी

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड से आगे बढ़ गया है। अगले दो-तीन दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार यानी आज असम, मेघालय, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश की उम्मीद है। उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में भी तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा पुर्वानुमान के अनुसार, 25 जून को राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में आज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान है।

25 से 26 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 से 30 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट  

मुंबई में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें आंधी-तूफान, बिजली कड़कने, तेज़ बारिश और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40-50 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38°C से 40°C और 26°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को भी दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर/शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37°C से 39°C और 27°C से 29°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान ज़्यादातर जगहों पर सामान्य के आसपास रहेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30 ° C
30.1 °
30 °
79 %
4.6kmh
88 %
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular