33 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomeखेलICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का खेल खत्म! टूर्नामेंट से बाहर हुईं...

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का खेल खत्म! टूर्नामेंट से बाहर हुईं चार टीमें

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले चल रहे हैं। सभी टीमें एक दूसरे को पछाड़ने की कोशिश में लगी हैं। हालांकि अभी तक कोई भी ऐसी टीम नहीं है, जिसने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली हो। हां, इतना जरूर है कि चार टीमों का पत्ता जरूर कट गया है। यानी वे अब सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। इसमें एक पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम भी है।

भारत के ग्रुप से पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें बाहर

इस साल इंग्लैंड में हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में कुल मिलाकर 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें छह छह के दो ग्रुपों में बांटा गया है। जो भी दो टीमें अपने अपने ग्रुप में टॉप करेंगी, वो सेमीफाइनल में चली जाएंगी। इस बीच चार टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। ग्रुप ए से पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं। पाकिस्तानी टीम चार और नीदरलैंड्स ने तीन मैच खेल लिए हैं, लेकिन उन्हें अब तक एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। इसलिए ये टीमें अपने अपने ग्रुप में इस वक्त सबसे नीचे चल रही हैं और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि वे अभी अपने बचे हुए मैच खेलती हुई नजर आएंगी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल के करीब, भारत दूसरे नंबर पर

इसी ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर चल रही है। टीम ने अपने चार मैच खेलकर सभी में जीत दर्ज की है। उसके पास आठ अंक हो गए हैं, टीम सेमीफाइनल के करीब है, एक और मैच जीतते ही वो इसके लिए क्वालीफाई कर जाएगी। भारतीय महिला टीम की बात की जाए तो वो अभी दूसरे नंबर पर चल रही है। टीम ने तीन मैच खेलकर उसमें से दो जीते हैं और एक में हार मिली है। उसके पास चार अंक हैं। भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के पास चार चार अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम इस वक्त दूसरे नंबर पर है।

ग्रुप बी से स्कॉटलैंड और आयरलैंड का पत्ता हो गया साफ

ग्रुप बी की बात की जाए तो उसमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का जलवा देखने के लिए मिल रहा है। दोनों टीमों ने अपने तीन तीन मैच खेलकर सभी जीते हैं। उनके पास छह छह अंक हैं। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के चार चार अंक हैं। स्कॉटलैंड के पास दो ही अंक अब तक हो पाए हैं, वहीं आयरलैंड ने चार मैच खेल लिए हैं, लेकिन एक में भी जीत नहीं मिली है। इस ग्रुप से स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीमें बाहर हो चकी हैं। अब जल्द ही टीमें आखिरी चार में अपनी जगह पक्की करना शुरू कर देंगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
58 %
3.1kmh
79 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular