36.6 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
HomeदुनियाVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार से 1...

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका, इमर्जेंसी घोषित

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप से 10 हजार से एक लाख लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वेनेज़ुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, माइकेटिया एयरपोर्ट को भूकंप से हुए “गंभीर नुकसान” के कारण बंद कर दिया गया है। देशकी कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अभी-अभी राष्ट्र को संबोधित किया है। उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की है, साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक जनरल को भी नियुक्त किया है। अपने भाषण में, उन्होंने विशेष रूप से वेनेजुएला के लोगों से एकता की अपील की। उन्होंने भूकंप में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की, हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई है। भूकंप से मची तबाही की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।

वेनेजुएला भूकंप के बारे में क्या सब पता चला है?

  • बुधवार शाम वेनेज़ुएला में एक मिनट के अंदर दो ज़बरदस्त भूकंप आए हैं।
  • पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था जिसका केंद्र याराकुय राज्य के सैन फेलिप में था।
  • US जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार इसके ठीक 39 सेकंड बाद एक और ज्यादा तेज भूकंप आया जिसकी तीव्रता 7.5 मापी गई।
  • अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग हताहत हुए हैं और नुकसान कितना हुआ है लेकिन हजारों लोगों की मौत कीा अनुमान है।
  • USGS का कहना है कि दूसरे मुख्य भूकंप के बाद बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने और भारी नुकसान की आशंका है। 10,000 से ज्यादा लोगों की मौत की संभावना 44% है और एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत की संभावना 30% है।
  • राजधानी कराकस में भी झटके महसूस किए गए जहां इमारतें ढह गईं, पेट्रोल की सप्लाई बंद हो गई और लोग मलबे के नीचे से मदद के लिए पुकार रहे हैं।

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो कैबेलो ने लोगों से अपने घर छोड़ने को कहा है। कैबेलो का कहना है कि एहतियात के तौर पर कई इमारतों में पेट्रोल की सप्लाई पहले ही रोक दी गई है। कैबेलो ने कहा ‘कुछ इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और हम नहीं चाहते कि गैस से जुड़ा कोई हादसा हो।’ यह पहली बार नहीं है जब वेनेजुएला की राजधानी में जबरदस्त भूकंप आया हो।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
35 %
3.8kmh
0 %
Sun
36 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular