19.2 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में नहीं बिकेगी रेडिको खेतान की त्रिकाल व्हिस्की, जानिए क्या है...

उत्तराखंड में नहीं बिकेगी रेडिको खेतान की त्रिकाल व्हिस्की, जानिए क्या है वजह

Radico Khaitan: उत्तराखंड सरकार ने दिग्गज शराब कंपनी रेडिको खेतान के ब्रांड ''त्रिकाल'' के निर्माण और बिक्री को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया।

Radico Khaitan: देश की जानी-मानी शराब निर्माता कंपनी रेडिको खेतान (Radico Khaitan) इन दिनों विवादों के घेरे में आ गई है। हाल ही में कंपनी ने ‘त्रिकाल’ नाम से एक नई प्रीमियम व्हिस्की बाजार में लॉन्च की, जिसके नाम को लेकर संत समाज, राजनेता और धार्मिक संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। खासकर सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि यह व्हिस्की उत्तराखंड में भी बेची जा रही है, जिससे राज्य की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

Radico Khaitan: उत्तराखंड में नहीं बिकेगी इस ब्रांड की शराब

लेकिन अब उत्तराखंड सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। राज्य के आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल ने स्पष्ट किया है कि त्रिकाल व्हिस्की के निर्माण या बिक्री की राज्य में कोई अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने इस मामले में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पूरी तरह भ्रामक और साजिशन फैलाया गया बताया है।

Radico Khaitan: कोई अनुमति नहीं दी गई

प्रेस बयान जारी करते हुए हरिचंद्र सेमवाल ने कहा, राज्य में त्रिकाल नामक किसी भी शराब के ब्रांड को न तो रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी गई है, न निर्माण की, और न ही इसकी बिक्री की। सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही खबरें झूठी, भ्रामक और राज्य की धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें प्रदेश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है, और यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है।

देवभूमि में देवताओं के नाम से शराब नहीं

उत्तराखंड को ‘देवभूमि’ के रूप में जाना जाता है, जहां हर साल करोड़ों श्रद्धालु चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन के लिए आते हैं। ऐसे में राज्य सरकार का यह स्पष्ट रुख है कि किसी भी शराब ब्रांड को देवी-देवताओं या धार्मिक अवधारणाओं से जोड़कर राज्य में अनुमति नहीं दी जाएगी। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि यदि भविष्य में भी कोई ब्रांड धार्मिक भावनाओं से जुड़ता है, तो उसे अनुमति नहीं दी जाएगी।

Radico Khaitan: अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर

आबकारी आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन को बदनाम करने का यह प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से अपील की गई है कि इस तरह की खबरों पर भरोसा न करें और इसकी सूचना तत्काल प्रशासन या आबकारी विभाग को दें।

रेडिको खेतान: बड़ा ब्रांड, बढ़ता विवाद

रेडिको खेतान देश की प्रमुख शराब कंपनियों में से एक है। यह कंपनी 8PM, मैजिक मोमेंट्स, आफ्टर डार्क, रॉयल रणथंभौर, रामपुर सिंगल माल्ट, मॉर्फियस, कोंटेसा और जैसलमेर जैसे ब्रांडों के लिए जानी जाती है। हाल ही में ‘त्रिकाल’ नाम से व्हिस्की पेश करना कंपनी की एक प्रीमियम रेंज की कोशिश थी, लेकिन नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

संतों ने किया विरोध

बुधवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में थोड़ी तेजी भी देखी गई। सुबह 11:33 बजे कंपनी का शेयर 12.40 रुपए यानी 0.51% की बढ़त के साथ 2,459.90 रुपए पर कारोबार कर रहा था। उत्तराखंड सरकार ने साफ कर दिया है कि त्रिकाल नामक व्हिस्की ब्रांड को राज्य में किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह निर्णय न केवल धार्मिक आस्था का सम्मान है, बल्कि सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें:-

भारत में फिर से पैर पसार रहा कोरोना, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में नए मामले, एडवाइजरी जारी

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
58 %
2.7kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular