29.4 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
HomeटेकGoogle Chrome Users Are At Risk: आपके बैंक अकाउंट और पासवर्ड पर...

Google Chrome Users Are At Risk: आपके बैंक अकाउंट और पासवर्ड पर बड़ा खतरा! सरकार ने जारी किया अलर्ट, रहें सावधान

Google Chrome Users Are At Risk: अगर आप Google Chrome यूज करते हैं तो सावधान हो जाने की जरूरत है. इस ब्राउजर में कुछ गंभीर सिक्योरिटी खामियां सामने आई हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर हमलावर आपके सिस्टम को निशाना बना सकते हैं. इन कमजोरियों की मदद से अटैकर्स आपका निजी डेटा चुरा सकते हैं, मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं और कई मामलों में पूरे सिस्टम को ठप भी कर सकते हैं. इन खतरों को देखते हुए सरकारी एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने अलर्ट जारी किया है. बता दें कि Google Chrome दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ब्राउजरों में शामिल है और भारत में करोड़ों लोग इसे ऑफिस और पर्सनल काम के लिए इस्तेमाल करते हैं.

Google Chrome के इन वर्जन्स पर ज्यादा खतरा

सरकारी एजेंसी की तरफ से जारी अलर्ट में बताया गया है कि Linux पर 148.0.7778.96 और विंडोज और मैक सिस्टम पर 148.0.7778.96/97 से पुराने वर्जन पर इन सुरक्षा खामियों के कारण खतरा है. इन खामियों का फायदा उठाकर अटैकर्स यूजर्स को मलेशियस वेबसाइट ओपन करने या किसी हार्मफुल लिंक पर क्लिक करने के लिए मजबूर कर सकते हैं. ऐसा होने पर अटैकर्स सिस्टम से पासवर्ड और बैंकिंग डिटेल समेत सेंसेटिव डेटा चुरा सकते हैं. इसके अलावा वो सिस्टम को क्रैश और ब्राउजर को सिक्योरिटी प्रोटेक्शन को बाईपास भी कर सकते हैं.

क्रोम में पाई गई हैं ये खामियां

साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने क्रोम के अंदर कई कंपोनेंट में सुरक्षा खामियों का पता लगाया है. जानकारी के मुताबिक, क्रोम के रेंडरिंग इंजन, ग्राफिक्स प्रोसेसिंग और मेमोरी हैंडलिंग में ये खामिया पाई गई हैं. इसके अलावा मेमोरी एरर, इनपुट वैलिडेशन में गड़बड़ और सिक्योरिटी पॉलिसी बाईपास को भी डिटेक्ट किया गया है. पढ़ने में ये सारी चीजें टेक्नीकल लगती हैं, लेकिन इनका असर सीधा आपके डेटा और डिवाइस सिक्योरिटी पर होगा.

यूजर्स के पास अब क्या रास्ता?

एजेंसी ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने Google Chrome ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें. इन सिक्योरिटी खामियों को ठीक करने के लिए कंपनी ने नए सिक्योरिटी पैच जारी किए हैं, जिन्हें ब्राउजर अपडेट करके इंस्टॉल किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले क्रोम ओपन करें, फिर Help सेक्शन में जाकर “About Google Chrome” पर क्लिक करें. अगर वहां कोई नया अपडेट उपलब्ध दिखाई दे तो उसे तुरंत डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें. बता दें कि लेटेस्ट फीचर्स और बग्स से बचने के लिए हमेशा ऐप्स और सॉफ्टवेयर को अपडेटेड रखना चाहिए.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.4 ° C
29.4 °
29.4 °
72 %
4.1kmh
96 %
Tue
33 °
Wed
36 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
34 °

Most Popular