33.1 C
New Delhi
Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर...

Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में जीता स्वर्ण

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में 25 सितंबर का दिन भारत के लिए शानदार रहा। शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।

कमलजीत और सुरुचि ने फाइनल में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया और लगातार शीर्ष स्थान पर बने रहे। भारतीय जोड़ी ने 484.6 पॉइंट के साथ फाइनल पूरा करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। हालांकि, दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज 3.8 पॉइंट दूर रह गए।

साउथ कोरिया की जोड़ी से मिली कड़ी चुनौती

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में क्वालिफिकेशन के बाद शीर्ष चार जोड़ियों ने मेडल राउंड में जगह बनाई। फाइनल में भारत के साथ साउथ कोरिया, ईरान और इंडोनेशिया की टीमें शामिल थीं।

भारतीय जोड़ी को पूरे मुकाबले के दौरान साउथ कोरिया की सुह्योन होंग और गाउन चू से कड़ी चुनौती मिली। हालांकि, कमलजीत और सुरुचि ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखते हुए 484 पॉइंट के साथ स्वर्ण पदक जीता। साउथ कोरिया की जोड़ी ने 478 पॉइंट के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

ईरान की जोड़ी 415.8 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर रही और ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि इंडोनेशिया की टीम 349.4 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर रही। इससे पहले कमलजीत और सुरुचि ने क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया था।

पुरुषों की 50m राइफल 3 पोजीशन में भारत को सिल्वर

शूटिंग में भारत के लिए एक और पदक पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में आया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल जीता।

क्वालिफिकेशन में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 589, नीरज कुमार ने 588 और रुद्राक्ष पाटिल ने 585 पॉइंट हासिल किए। भारतीय टीम का कुल स्कोर 1762 पॉइंट रहा। चीन ने 1766 पॉइंट के साथ गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शूटिंग में मिले इन पदकों के साथ भारतीय दल के खाते में अब तक 2 गोल्ड और 8 सिल्वर समेत कुल 19 पदक दर्ज हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33.1 ° C
33.1 °
33.1 °
47 %
1.7kmh
2 %
Fri
33 °
Sat
26 °
Sun
25 °
Mon
27 °
Tue
33 °

Most Popular