30.3 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
HomeImpact FeatureNEET Paper Leak: फीस नहीं लेंगे, 15 मिनट ज्यादा देंगे… NEET री-एग्जाम...

NEET Paper Leak: फीस नहीं लेंगे, 15 मिनट ज्यादा देंगे… NEET री-एग्जाम में इस बार क्या बड़े बदलाव?

NEET Paper Leak: NEET  पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि माफियाओं को सफल नहीं होने देंगे, ऐसे लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति सरकार अपना रही है. शिक्षा मंत्री ने इस बात को स्वीकार किया कि नीट का पेपर लीक हुआ है. उन्होंने माना कि राधाकृष्णन आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू करने के बावजूद इसमें सेंध लगी. इसके सुधार की जिम्मेदारी अब मंत्रालय ने ली है. उन्होंने कहा कि पिछली बार जब नीट का पेपर लीक हुआ था तब राधाकृष्णन समिति का गठन किया गया था. इसके बाद भी इस तरह की घटना हुई है. इसलिए 12 मई को हमने परीक्षा रद्द कर दी. 12 मई तक, बीच के तीन दिनों के दौरान, हम इस बात की स्पष्टता का इंतजार कर रहे थे कि क्या गेस पेपर वाले प्रश्न ही परीक्षा में आए थे या नहीं. हमारी नीति बिल्कुल भी नरमी बरतने की नहीं है.शिक्षा मंत्री ने कहा कि NTA ने नीट यूजी की परीक्षा की अगली तारीख 21 जून तय की है. 14 जून तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे.

शिक्षा मंत्री ने मानी नीट पेपर लीक की बात

उन्होंने कहा कि 3 मई को नीट की परीक्षा हुई थी और 7 मई को खबर सामने आई कि गेस पेपर वाले सवाल ही नीट परीक्षा में आए हैं.  इसके बाद तुरंत प्रारंभिक जांच कर मामला एजेंसियों को सौंप दिया गया. 8 मई को जांच की प्रक्रिया शुरु हुई और 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई. शिक्षा माफियाओं को हराने के लिए ये फ़ैसला छात्रों के हित में लिया गया. उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिश को शब्दशः लागू किए जाने के बावजूद ये घटना हुई. 

नीट की परीक्षा में क्या सुधार किए गए हैं?

  • NTA सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनी है, जो कि 1 करोड़ बच्चों की परीक्षा करवाती है.
  • NTA ने फ़ैसला लिया कि छात्रों की फीस हम वापस करेंगे
  • छात्रों को उनके पसंद का शहर परीक्षा के लिए चुनने की आज़ादी देंगे
  • OMR में हस्ताक्षर करना उसी टाइम में होता था, लेकिन अब 15 मिनट परीक्षा का वक्त बढ़ाया जाए
  • 14 जून तक एडमिट कार्ड पहुंच जाएंगे.
  • छात्रों पर आर्थिक बोझ न आए ये भी ध्यान रखा जाएगा.
  • विद्यार्थियों के आवागमन कम करना पड़े इसको सुनिश्चित करेंगे
  • मौसम की स्थिति का भी ध्यान रखा जा रहा है
  • अगर मौसम अनुकूल नहीं हुआ तो हम उसी के अनुसार निर्णय लेंगे

अगले साल से NEET की परीक्षा आनलाइन होगी

उन्होंने ये भी कहा कि सीबीआई इस मामले की तह तक जाएगी. गड़बड़ी की कोशिश करने वालों को सजा दी जाएगी. दोबारा परीक्षा देने में छात्रों पर कोई आर्थिक बोझ न आए इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि सुधार के लिए कई सुझाव आए हैं. उन्होंने NTA में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसमें सुधार किया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि अगले साल NEET की परीक्षा कंप्यूटर से यानि आनलाइन होगी.

शिक्षा माफिया 21 जून की NEET परीक्षा से दूर रहें

शिक्षा मंत्री ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ ज़ीरो टोलरेंस नीति अपनाई जाएगी. ये परीक्षा माफियाओं के साथ लंबी लड़ाई है. नीट परीक्षा को चुनौती दी जा रही है इसीलिए जांच सीबीआई को सौंपी गई है. अब सीबीआई पता लगाएगी कि कहां पर कमियां रह गईं.  हम इस पर ग़लत प्रैक्टिस नहीं होने देंगे. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 21 जून को होने वाली परीक्षा से शिक्षा माफिया दूर रहें वरना उनको इसकी कीमत चुकानी होगी. उन्होंने समाज से अच्छी प्रैक्टिस करने की अपील की. 3 मई वाला नीट एग्जाम रद्द होने और इसे 21 जून को दोबारा करवाए जाने की वजह से छात्रों की परेशानी पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमें पता है कि वे दुखी हैं लेकिन बड़े लक्ष्य के लिए कठोर निर्णय लेना पड़ा है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
68 %
3.5kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
33 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
30 °

Most Popular