32 C
New Delhi
Thursday, September 3, 2026
Homeराजस्थानRPSC RAS 2024 इंटरव्यू रिजल्ट जारी: 2391 अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल,...

RPSC RAS 2024 इंटरव्यू रिजल्ट जारी: 2391 अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में शामिल, लंबे इंतजार के बाद आयोग ने घोषित किया परिणाम

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शनिवार को राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के इंटरव्यू का परिणाम घोषित कर दिया. इस परिणाम में कुल 2391 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है. लंबे समय से इस परीक्षा के अंतिम चरण के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है. आयोग ने परिणाम से जुड़ी विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है.

1096 पदों के लिए हुआ था साक्षात्कार

आयोग ने राज्य सेवा के 428 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 668 पदों सहित कुल 1096 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी. इन पदों के लिए 2461 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 दिसंबर 2025 से 17 अप्रैल 2026 तक अलग-अलग चरणों में लिया गया. इसके बाद अब वरीयता सूची जारी की गई है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को प्राथमिकता क्रम में रखा गया है.

प्रारंभिक परीक्षा में लाखों ने लिया हिस्सा

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत प्रारंभिक परीक्षा से हुई थी, जो 2 फरवरी 2025 को आयोजित की गई. इस परीक्षा में 6 लाख 75 हजार 80 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3 लाख 75 हजार 665 उम्मीदवार शामिल हुए. 20 फरवरी 2025 को जारी परिणाम में 21 हजार 541 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया.

मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू का पूरा सफर

मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जून 2025 को किया गया, जिसमें 17 हजार 964 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हुआ. सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया और अंततः अब इंटरव्यू के बाद वरीयता सूची जारी कर दी गई है. इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति की प्रक्रिया का इंतजार है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32 ° C
32 °
31.1 °
70 %
2.6kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
28 °
Sat
25 °
Sun
32 °
Mon
38 °

Most Popular