20.1 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
Homeराजस्थानRajasthan News: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, इस भर्ती में बड़ी डिग्री...

Rajasthan News: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, इस भर्ती में बड़ी डिग्री नहीं आएगी काम; सैकड़ों अभ्यर्थियों को झटका

Rajasthan News: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 का बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब 2021 की ही एक और बड़ी भर्ती को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। इस फैसले से सैकड़ों अभ्यर्थियों को झटका लगा है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस नौकरी के लिए बड़ी डिग्री काम नहीं आएगी।

बीटेक वालों को बड़ा झटका

यह पूरा मामला मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर (MVSI) भर्ती 2021 से जुड़ा है। जयपुर हाई कोर्ट की खंडपीठ ने साफ कह दिया है कि जिन भर्तियों के नियमों में सिर्फ डिप्लोमा मांगा गया है, वहां बीटेक या बीई जैसी बड़ी डिग्री वालों को अपने आप पात्र नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह डिग्री धारकों को बाहर करे। अब सिर्फ डिप्लोमा वालों को ही इस भर्ती में शामिल कर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

आखिर क्या था पूरा विवाद?

साल 2021 में जब मोटर व्हीकल एसआई के पदों पर वैकेंसी निकली थी, तो मेरिट लिस्ट बनने के बाद विवाद खड़ा हो गया। बीटेक और बीई पास कर चुके अभ्यर्थियों का कहना था कि उनके पास बड़ी डिग्री है, इसलिए उन्हें इस नौकरी में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। दूसरी तरफ, डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनका तर्क था कि विज्ञापन सिर्फ उनके लिए था। नियमों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी।

कोर्ट ने नियमों को माना सुप्रीम

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस बिपिन गुप्ता की बेंच ने बुधवार को इस पर अंतिम मुहर लगा दी। कोर्ट ने कहा कि भर्ती नियमों के शेड्यूल में न्यूनतम योग्यता जैसा कोई शब्द ही नहीं लिखा है। नियमों में साफ-साफ ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारकों को ही सही माना गया है। अदालत अपनी तरफ से नियमों में कोई नई योग्यता नहीं जोड़ सकती।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
68 %
2.3kmh
27 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
30 °

Most Popular