36.6 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
Homeराजस्थानBus Strike: 10 अगस्त की रात से राजस्थान में बसों का चक्का...

Bus Strike: 10 अगस्त की रात से राजस्थान में बसों का चक्का जाम! जयपुर-जोधपुर समेत कई शहरों में सेवाएं प्रभावित

Bus Strike: राजस्थान में निजी बसों से सफर करने वाले लाखों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवहन विभाग की कार्रवाई से नाराज निजी बस ऑपरेटरों ने पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। जयपुर में विभिन्न बस संघों की राज्य स्तरीय बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। ऑपरेटरों ने ऐलान किया है कि 10 अगस्त की मध्यरात्रि 11:59 बजे से पूरे राजस्थान में निजी बसों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।

परिवहन विभाग की कार्रवाई से नाराज बस ऑपरेटर

बस यूनियनों का आरोप है कि परिवहन विभाग लगातार चालान और जांच की कार्रवाई कर रहा है, जो उनके मुताबिक मनमानी और अन्यायपूर्ण है। बस ऑपरेटरों का कहना है कि कार्रवाई के कारण निजी बस कारोबार से जुड़े हजारों चालकों, परिचालकों, मालिकों और अन्य कर्मचारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इसी के विरोध में बस संघों ने सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। यूनियनों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

10 अगस्त की रात से नहीं होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग

बस यूनियनों ने हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए अपने सदस्यों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 10 अगस्त की रात से कोई भी ऑपरेटर नया ऑनलाइन बुकिंग चार्ट तैयार नहीं करेगा। इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी टिकट बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी। बस संघों ने सभी संचालकों से सामूहिक निर्णय का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

जयपुर, जोधपुर समेत इन शहरों में प्रभावित होंगी बस सेवाएं

निजी बसों की हड़ताल का असर राजस्थान के प्रमुख शहरों से संचालित होने वाली बस सेवाओं पर पड़ सकता है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और बीकानेर से चलने वाली अंतरजिला और अंतरराज्यीय निजी बस सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। इससे इन बसों पर निर्भर यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
35 %
3.8kmh
0 %
Sun
36 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular