20.1 C
New Delhi
Wednesday, October 28, 2026
Homeराजस्थानमानवता की मिसाल: राजस्थान के स्कूल में कैंसर से जूझती बच्ची का...

मानवता की मिसाल: राजस्थान के स्कूल में कैंसर से जूझती बच्ची का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी छात्रों और शिक्षकों ने मुंडवाए सिर

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल से सभी बच्चों से लेकर टीचर तक अपने सिर के बाल मुंडवाए हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक स्कूल की एक छात्रा कैंसर से पीड़ित थी। कैंसर की थेरेपी की वजह से बच्ची काफी डिप्रेशन में रहने लगी थी। ऐसे में बच्ची का मनोबल न टूटे, इसके लिए स्कूल के सभी छात्र-छात्रा और टीचर ने अपने सिर के बाल मुंडवा लिए। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे मानवता व सहयोग की मिसाल बता रहे हैं।

डिप्रेशन में जा रही थी कैंसर पीड़ित छात्रा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल के बच्चे और शिक्षक सिर मुंडवाए हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के अनुसार यह वीडियो जोधपुर के किसी स्कूल का बताया जा रहा है। वायरल दावे के मुताबिक स्कूल की एक छात्रा कैंसर से पीड़ित है। इलाज के दौरान थैरेपी के बाद उसके बाल झड़ गए, जिससे बच्ची मानसिक रूप से काफी परेशान और डिप्रेशन में चली गई थी। दावा है कि बच्ची का मनोबल बढ़ाने के लिए स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं और टीचरों ने अपने सिर के बाल मुंडवा लिए।

मनोबल बढ़ाने के लिए सभी ने मुंडवाया सिर

जानकारी के मुताबिक कैंसर पीड़ित छात्रा अपने बाल झड़ जाने की वजह से काफी डिप्रेशन में रहने लगी थी। ऐसे में छात्रा को अकेलापन न महसूस हो और उसे ऐसा न लगे कि वह अकेली ऐसी बच्ची है जिसके सिर पर बाल नहीं है, स्कूल के सभी सहपाठियों ने अपने सिर के बाल मुंडवा लिए। स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सभी छात्र-छात्रा और टीचर अपने सिर के बाल मुंडवाए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी बच्चे और टीचर एक साथ नजर आ रहे हैं, जो सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीयता का उदाहरण पेश करता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो जोधपुर के किस स्कूल का है और इसकी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
49 %
0.5kmh
0 %
Tue
19 °
Wed
30 °
Thu
28 °
Fri
25 °
Sat
29 °

Most Popular