24 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP के इस शहर में बनेगा Vande Bharat का मेंटेनेंस हब, मॉडर्न...

MP के इस शहर में बनेगा Vande Bharat का मेंटेनेंस हब, मॉडर्न शेड भी तैयार होगा

MP Vande Bharat Maintenance Hub: मध्य प्रदेश में 5 वंदे भारत ट्रेन संचालित की जा रही हैं. इनमें से एक इंदौर से नागपुर के बीच चलती है. ट्रेनों के रखरखाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इंदौर के महू (डॉ अंबेडकर नगर) में वंदे भारत का मेंटेनेंस हब तैयार किया जाएगा. इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

प्रोजेक्ट में कितनी लागत आएगी?

वंदे भारत मेंटेनेंस हब के लिए रक्षा संपदा विभाग से करीब 3.48 एकड़ जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. भूमि के हस्तांतरण के बाद हब का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. महू (डॉ अंबेडकर नगर) में जिस जमीन पर हब तैयार किया जाएगा, वह रक्षा विभाग के अंतर्गत आती है. इस प्रोजेक्ट के निर्माण में 94.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

आधुनिक शेड के साथ दो अतिरिक्त पिट लाइन बनेंगी

पश्चिम रेल के रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत महू (डॉ अंबेडकर नगर) रेलवे स्टेशन आता है. वर्तमान में यहां केवल एक पिट लाइन है. दो अतिरिक्त पिट लाइन बनाने के लिए स्वीकृति दी गई है, इस तरह पिट लाइन की संख्या तीन हो जाएगी. इसके साथ ही ट्रेनों की सर्विर्सिंग और मेंटेनेंस का कार्य संभव हो सकेगा. हब के लिए आधुनिक शेड का निर्माण भी किया जाएगा. इससे ट्रेनों की सफाई, नियमित मेंटेनेंस और तकनीकी जांच की सुविधाएं मौजूद रहेंगी.

बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे

इस मेंटेनेंस हब के निर्माण के बाद बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होंगे. इसके साथ ही स्थानीय लोगों को काम मिलेगा. हब के निर्माण के बाद महू (डॉ अंबेडकर नगर) को भारत के नक्शे पर विशेष पहचान मिलेगी. भविष्य में इंदौर से नई दिल्ली, अहमदाबाद और जयपुर के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन को इससे लाभ मिलेगा.

भोपाल में भी तैयार हो रहा वंदे भारत मेंटेनेंस हब

  • भोपाल के निशातपुरा में वंदे भारत का मेंटेनेंस हब तैयार किया जा रहा है.
  • मेंटेनेंस हब का निर्माण कार्य साल 2026 में पूरा हो जाएगा.
  • इसके निर्माण में अनुमानित लागत 150 करोड़ रुपये आएगी.
  • यहां 10 वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस किया जा सकेगा.
RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
24 ° C
24.1 °
24 °
78 %
3.1kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular