28.8 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
HomeराजनीतिBJP सांसद मनोज तिवारी के घर लाखों की चोरी, पहले डुप्लीकेट चाबी...

BJP सांसद मनोज तिवारी के घर लाखों की चोरी, पहले डुप्लीकेट चाबी से खोला लॉक, फिर साफ किए हाथ

Manoj Tiwari House: भोजपुरी स्टार और दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी के घर पर चोरी हो गई. इसकी जानकारी उनके मैनेजर ने पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई है. मैनेजर के अनुसार, मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर पर 5 लाख 40 हजार रुपए की चोरी हुई है. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मैनेजर ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने जून 2025 में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन कैमरा नहीं होने की वजह से चोर की पहचान नहीं हो पाई. चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरा लगाया गया, तो आरोपी चोरी करते पकड़ा गया.

सांसद मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगिंदर पांडे ने बताया कि जिस घर पर चोरी हुई है. वह मुंबई में अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट में है. उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि बेडरूम से कुल 5 लाख 40 हजार रुपए कैश चोरी हो गए हैं. उन्होंने आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में बताई, जो मनोज तिवारी के घर पर ही 2 साल पहले तक नौकर के रूप में काम करता था. लेकिन बाद में उसे निकाल दिया गया था.

CCTV कैमरे से पकड़ाया चोर

  • मैनेजर ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी एक बार चोरी हो चुकी है लेकिन कैमरा नहीं लगे होने की वजह से चोर को नहीं पकड़ा जा सका. दिसंबर 2025 में कैमरे लगा दिए गए, ताकि संदिग्ध गतिविधि को कैमरे पर रिकॉर्ड किया जा सके और अगर दोबारा चोरी हो तो चोर को पकड़ा जा सके.
  • 15 जनवरी की रात करीब 9 बजे सीसीटीवी का अलर्ट बजा, तो देखा कि एक चोर चोरी कर रहा है. जिसके पास सभी की डुप्लीकेट चाबियां भी है. जिसकी मदद से उसने बड़ी ही आसानी के साथ अपने हाथ साफ कर लिए. यह चोर कोई और नहीं बल्कि पुराना नौकर निकला, जिसे 2 साल पहले निकाल दिया गया था.

1 लाख रुपए चुराए

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी ने इस बार करीब 1 लाख रुपए चुराए. जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और कैमरा दिखाया गया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जब पुलिस को लगा कि यही चोर है तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
49 %
2.2kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular