31.5 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
HomeदेशFree Cylinder Alert: दिल्ली में होली-दिवाली पर LPG फ्री नहीं! ये शर्तें तय...

Free Cylinder Alert: दिल्ली में होली-दिवाली पर LPG फ्री नहीं! ये शर्तें तय करेंगी किसे मिलेगा और किसे नहीं

Free Cylinder Alert: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की ओर से होली और दिवाली पर फ्री में LPG गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। दिल्ली कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। इस योजना के तहत साल में दो बार गैस सिलेंडर मिलेगा। एक दिवाली के मौके पर और दूसरा होली के मौके पर। लेकिन इस सिलेंडर को पाने के लिए कौन पात्र हैं और किन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा? आइए जानते हैं…

दिल्लीवालों को कैसे मिलेगा को इसका लाभ?

इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को होली और दीपावली के मौके पर मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। इस योजना के लिए 242 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है। दिल्ली के 17.5 लाख राशनकार्ड धारकों को इस स्कीम का फायदा मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आधार कार्ड और दिल्ली के पते के राशन कार्ड की जरूरत होगी।

दिल्ली सरकार लाभार्थियों के घर गैस सिलेंडर पहुंचाने की बजाय सीधे पैसे ट्रांसफर करेगी। सभी राशन कार्ड धारकों के आधार लिंक बैंक खाते में होली और दिवाली पर एक-एक सिलेंडर की कीमत के बराबर रकम 853 रुपये भेजे जाएंगे। यह पैसा डीबीटी के जरिए ट्रांसफर होगा।

किन्हें फ्री गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा?

दिल्ली के जो नागरिक है और वे EWS कैटेगरी में नहीं आते हैं या फिर जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी या रिटायर्ड लोग इस योजना से वंचित रहेंगे।

बता दें कि यह फैसला बीजेपी के उस चुनावी वादे से जुड़ा है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को त्योहारों पर फ्री गैस सिलेंडर देने की बात कही गई थी। सत्ता में आए एक साल पूरे होने के मौके पर सरकार ने इस स्कीम को लागू करने का फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
31.5 ° C
31.5 °
31.5 °
70 %
1.5kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
36 °
Sat
35 °

Most Popular