22.7 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़RRB Level-1 CBT Exam: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 3...

RRB Level-1 CBT Exam: अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 3 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच

RRB Level-1 CBT Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है । इसके अंतर्गत मंडल से संचालित होने वाली 03 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त जनरल (सामान्य) कोच तथा जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग (2S) कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है ।

विवरण इस प्रकार है

गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस में 02 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस में 03 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

गाड़ी संख्या 18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस में 03 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में 04 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

 गाड़ी संख्या 58221/58222 चिरमिरी-चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर में 01 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 58221 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर में 04 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 58222 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर में 04 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

 गाड़ी संख्या 12070/12069 गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग(2एस) कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई गई है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस में 02 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में 03 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
41 %
1.2kmh
0 %
Sat
23 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
31 °

Most Popular