30.6 C
New Delhi
Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़Government Job Alert: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, रायपुर में...

Government Job Alert: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, रायपुर में भर्ती, 62 हजार तक मिलेगी सैलरी, 15 जून तक करें आवेदन

Government Job Alert: रायपुर में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अनुरेखक (सिविल) पदों की लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हैं। अभ्यर्थी 15 जून तक व्यापमं की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 2 अगस्त को संभावित है। परीक्षा के जरिए 35 अनुरेखक पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी के पास एक विषय के रूप में रेखाचित्र (ड्राॅइंग) के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण या राज्य शासन द्वारा इस निमित्त मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा मंडल से हायर सेकेंडरी (तक) प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

35 पदों पर भर्ती

रायपुर में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अनुरेखक (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 अनुरेखक (सिविल) पदों को भरा जाएगा। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता और वेतन

अनुरेखक (सिविल) पद हेतु अभ्यर्थी को रेखा चित्र (ड्राइंग) विषय सहित हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अथवा राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त मंडल से समकक्ष योग्यता प्राप्त होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स 19500 – 62000, लेवल-4 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद व्यापमं की वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय-सीमा में आवेदन करें।

ओटी टेक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू

ओटी टेक्नीशियन पदों की भर्ती की जाएगी। इसके आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अभ्यर्थी व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई तक कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार 4 से 6 जुलाई तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 30 अगस्त को संभावित है। परीक्षा रायपुर में ही होंगे। संचालनालय द्वारा सरगुजा और बस्तर संभाग में कुल 15 पदों की भर्ती की जाएगी। आवेदक को छत्तीसगढ राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थी को जीव विज्ञान, भौतिक व रसायनशास्त्र विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से ओटी/एनेस्थेसिया टेक्नीशियन पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल कौंसिल से जीवित पंजीयन होना चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
53 %
3.7kmh
49 %
Fri
30 °
Sat
29 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
33 °

Most Popular