30.6 C
New Delhi
Friday, September 25, 2026
Homeहेल्थखाने के सामान में कीड़े मिलने पर FSSAI सख्त, Nestle, Flipkart और...

खाने के सामान में कीड़े मिलने पर FSSAI सख्त, Nestle, Flipkart और KFC को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सोशल मीडिया पर लगातार मिली शिकायतों के बाद बड़ा एक्शन लिया है. FSSAI ने खाने के सामान में कीड़े मिलने और स्वच्छता संबंधी शिकायतों पर कई बड़ी कंपनियों को नोटिस जारी करते हुए सभी से पूरी रिपोर्ट मांगी है. जिसमें नेस्ले, फ्लिपकार्ट और KFC जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं. नोटिस में यह बताने को कहा है कि शिकायतों की जांच और सुधार के लिए क्या कदम उठाए गए हैं.

सोशल मीडिया पर मिली थी शिकायतें

सोशल मीडिया पर कई शिकायतें मिली थी. जिसमें मैगी पैकेट में कीड़े, लार्वा मिलने की शिकायत पर नेस्ले को नोटिस दिया गया है. प्राधिकरण ने कंपनी से संबंधित बैच के स्रोत और सप्लायर की जानकारी, आंतरिक गुणवत्ता जांच रिपोर्ट के साथ यह विवरण मांगा है कि ऐसे उत्पादों को बाजार और सप्लाई चेन से हटाने के लिए क्या कदम उठाए गए है. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए गए उपायों की जानकारी भी मांगी गई है.

फ्लिपकार्ट को भी नोटिस 

खजूर उत्पाद में कीड़े मिलने के आरोप पर फ्लिपकार्ट और ओपन सीक्रेट को नोटिस दिया गया है. सोशल मीडिया पर शिकायत सामने आई थी. फ्लिपकार्ट मिनट्स के माध्यम से डिलीवर किए गए ओपन सीक्रेट अन-जंक्ड डेट्स (खजूर) उत्पाद में कीड़े पाए गए थे. इस मामले में FSSAI ने गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट मांगी है. जबकि शिकायत मिलने पर क्या कदम उठाए गए थे, इसकी भी जानकारी मांगी है.

KFC को साफ-सफाई पर नोटिस 

FSSAI की तरफ से KFC को साफ-सफाई के लिए नोटिस दिया गया है. आंध्र प्रदेश के KFC आउटलेट पर स्वच्छता को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत हुई थी. आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित एमव्हीआर मॉल में संचालित KFC स्टोर साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा था. प्राधिकरण ने संबंधित फूड बिजनेस ऑपरेटर से स्वच्छता, सैनिटेशन, खाद्य पदार्थों की हैंडलिंग, भंडारण, कचरा प्रबंधन, कीट नियंत्रण और कर्मचारियों की स्वच्छता से जुड़ी कमियों का पूरा विवरण मांगा है. सुधारात्मक और निवारक कार्रवाई के दस्तावेजी प्रमाण भी उपलब्ध कराने को कहा गया है. FSSAI अब सोशल मीडिया पर आने वाली उपभोक्ता शिकायतों पर भी सक्रिय निगरानी रख रहा है. यदि जांच में शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित कंपनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
53 %
3.7kmh
49 %
Fri
30 °
Sat
29 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
33 °

Most Popular