27.3 C
New Delhi
Friday, September 25, 2026
HomeटेकWhatsApp का बड़ा झटका! इन iPhone मॉडल्स में बंद होगी सेवा, यूजर्स...

WhatsApp का बड़ा झटका! इन iPhone मॉडल्स में बंद होगी सेवा, यूजर्स तुरंत करें ये जरूरी काम

Apple ने WWDC 2026 में अपनी नई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 पेश की है। इस इवेंट के दौरान एप्पल ने आईफोन यूजर्स के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की है। कंपनी ने बताया कि लाखों iPhone से जल्द ही WhatsApp का सपोर्ट हटने जा रहा है। WhatsApp ने भी अपने FAQ में इसकी जानकारी दी है।

इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बताया कि 30 नवंबर से पुराने कई iPhone में WhatsApp काम नहीं करेगा। इस समय वॉट्सऐप का इस्तेमाल iOS 15.1 या इससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले आईफोन में किया जा सकता है। हालांकि, 30 नवंबर से यह सब बदलने वाला है।

WhatsApp के FAQ की मानें तो 30 नवंबर 2026 के बाद iOS 15.5 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन के साथ अपडेट iPhone में ही वॉट्सऐप काम करेगा। अगर, आप अभी भी पुराना iOS वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो कुछ दिन के बाद वॉट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा।

iPhone 6 और iPhone 6 Plus या इससे पिछले आईफोन मॉडल में iOS 15.5 नहीं मिलता है। ऐसे में पुराने सभी आईफोन में वॉट्सऐप अब काम नहीं करने वाला है। एप्पल ने भी अपने पुराने आईफोन मॉडल से सपोर्ट बंद कर दिया है। ऐसे में यूजर्स के लिए ये डिवाइस डब्बा बन जाएंगे।

सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलने की वजह से ये डिवाइस साइबर अपराधियों के निशाने पर रहेंगे। ऐसे में आपके तुरंत अपने iPhone को लेटेस्ट iOS वर्जन के साथ अपडेट करना चाहिए। नए वर्जन में आपको लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट के साथ-साथ नया यूजर इंटरफेस और फीचर भी मिलता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
27.3 ° C
27.3 °
27.3 °
73 %
5.7kmh
11 %
Fri
27 °
Sat
29 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
33 °

Most Popular