30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़Chhattisgarh: शर्मनाक! विश्व प्रसिद्ध बम्लेश्वरी मंदिर में TV पर चला अश्लील वीडियो,...

Chhattisgarh: शर्मनाक! विश्व प्रसिद्ध बम्लेश्वरी मंदिर में TV पर चला अश्लील वीडियो, भड़के श्रद्धालु पहुंचे थाने

Chhattisgarh: छ्त्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध बम्‍लेश्‍वरी मंदिर के विज्ञापन स्क्रीन में अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और कई एंगल से पड़ताल में लगी है।

Chhattisgarh: छ्त्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध बम्‍लेश्‍वरी मंदिर के विज्ञापन स्क्रीन में अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। जिस समय यह घटना हुई, मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को इस दौरान काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। एडल्ड वीडियो चलने के बाद हड़कंप मंच गया। भक्तों की गुस्साई भीड़ ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और मामले की शिकायत करने के लिए डोंगरगढ़ थाने पहुंच गए। भीड़ ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांगी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रस्ट ने थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। फिलहाल मामले की जांच की जांच की जा रही है।

मंदिर में TV पर चला अश्लील वीडियो


यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। रोजाना की तरह श्रद्धालु मां बमलेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे हुए। कई लोग परिवार के साथ माता रानी का आशीर्वाद लेने मंदिर गए थे। लोग सीढ़ियां चढ़कर मंदिर में प्रवेश कर रहे थे तभी अचानक सीढ़ियों के पास लगे LED में अश्लील वीडियो चलने लगा। इस दौरान मंदिर परिसर में बच्चों सहित महिलाएं भी मौजूद थी। यह मंजर देखते ही मंदिर में अफरा तफरी मच गई।

5 से 7 मिनट तक चला वीडियो

यह मंदिर पहाड़ों पर स्थित है। इसमें अंदर जाने के लिए भक्तों को 1100 सीढ़ियां चढ़कर जाना होता है। मंदिर में माता रानी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। एलईडी पर यह वीडियो करीब 5 से 7 मिनट तक चलता रहा। बड़े हंगामा के बाद LED टीवी को बंद करवाया। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

मंदिर ट्रस्ट ने दर्ज कराई एफआइआर

मंदिर में अचानक यह वीडियो चलने के बाद वहां मौजूद भक्तों की भीड़ आक्रोशित हो गई। हालांकि, मंदिर समिति के मैनेजर ने सभी श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर ट्रस्ट ने स्थानीय थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है। पुलिस पता लगाएगी कि ये वीडियो मंदिर परिसर में लगे टीवी नेटवर्क पर आई कहां से।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
33 %
2.7kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
26 °
Sat
28 °

Most Popular