19 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
HomeबिजनेसRetail Inflation: अप्रैल में खुदरा महंगाई में मामूली गिरावट, लेकिन 5 महीने...

Retail Inflation: अप्रैल में खुदरा महंगाई में मामूली गिरावट, लेकिन 5 महीने की ऊंचाई पर खाद्य महंगाई दर

Retail Inflation : देश में खुदरा महंगाई बढऩे की दर अप्रैल 2024 में मामूली घटकर 4.83 प्रतिशत पर आ गई, जो मार्च में 4.85 प्रतिशत बढ़ी थी।

Retail Inflation : देश में खुदरा महंगाई बढऩे की दर अप्रैल 2024 में मामूली घटकर 4.83 प्रतिशत पर आ गई, जो मार्च में 4.85 प्रतिशत बढ़ी थी। हालांकि अनाज, सब्जियों और दाल के साथ मांस-मछली की कीमतें बढऩे से अप्रैल में खाद्य महंगाई दर 5 माह के उच्चतम स्तर 8.70 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो आम लोगों के साथ आरबीआई के लिए भी चिंता का सबब है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई दर अप्रेल 2024 में अप्रेल 2023 के मुकाबले 0.13 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले माह शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में महंगाई अधिक बढ़ी है। ग्रामीण इलाकों में महंगाई दर 5.43 प्रतिशत तो खाद्य महंगाई 8.75 प्रतिशत बढ़ी। जबकि शहरों में खुदरा महंगाई 4.11 प्रतिशत और खाद्य महंगाई 8.56 प्रतिशत बढ़ी।

एक महीने से तेज हैं दलहन-सब्जियों के दाम

दाल और आलू जैसी सब्जियों की कीमत पिछले एक महीने से अधिक बनी हुई है। इसकी वजह आपूर्ति में व्यवधान है। देश के कुछ इलाकों में तेज गर्मी पड़ने की वजह से सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सब्जियों की कीमत उच्च स्तर पर बनी रहेगी, क्योंकि गर्म हवाओं की वजह से आपूर्ति पर असर पड़ेगा। एक महीने में आलू की कीमत 16 प्रतिशत बढ़ी है। इसकी वजह खड़ी फसलें खराब होने के कारण कम आपूर्ति है। टमाटर, आलू और प्याज की कीमतें बढऩे से अप्रेल में घर पर शाकाहारी थाली तैयार करने की लागत 8 प्रतिशत बढ़ी है।

इन राज्यों में बढ़ी 5 प्रतिशत से अधिक महंगाई

12 राज्यों में 5 प्रतिशत से अधिक महंगाई बढ़ी, जिनमें राजस्थान और मध्यप्रदेश भी शामिल शामिल है। खुदरा महंगाई अप्रैल में 5.70 प्रतिशत छत्तीसगढ़ तो 5.31 प्रतिशत मध्यप्रदेश और 5.30 प्रतिशत राजस्थान में बढ़ी। वहीं, ओडिशा में सबसे अधिक 7.11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

देश में ऐसे घटी-बढ़ी महंगाई दर

माह खुदरा महंगाई खाद्य महंगाई
अक्टूबर 4.87 प्रतिशत 6.61 प्रतिशत
नवंबर 5.55 प्रतिशत 8.70 प्रतिशत
दिसंबर 5.69 प्रतिशत 9.53 प्रतिशत
जनवरी 5.10 प्रतिशत 8.30 प्रतिशत
फरवरी 5.09 प्रतिशत 8.66 प्रतिशत
मार्च 4.85 प्रतिशत 8.52 प्रतिशत
अप्रेल 4.83 प्रतिशत 8.70 प्रतिशत
एक साल में इतनी बढ़ गई कीमत

खाद्य पदार्थ महंगाई दर

अनाज 8.63 प्रतिशत
सब्जियां 27.80 प्रतिशत
दालें 16.84 प्रतिशत
मसाले 7.75 प्रतिशत
चीनी 5.94 प्रतिशत
मांस-मछली 8.17 प्रतिशत
फल 5.22 प्रतिशत
फूड-बेवरेज 7.87 प्रतिशत
थोक मंडियों में बढ़ी दाल-सब्जी की कीमतें

उत्पाद अप्रेल मई इजाफा

चावल 38.1 38.9 1.5 प्रतिशत
तुअर दाल 136 142 3.7 प्रतिशत
उड़द दाल 112 114 1.7 प्रतिशत
चना दाल 73.8 75.2 2.0 प्रतिशत
लौकी 13.5 18 33 प्रतिशत
टिंडा 22 26 19 प्रतिशत
आलू 19.2 22.5 16 प्रतिशत
(प्रति किलो थोक भाव रुपए में, दिल्ली के आजादपुर मंडी का भाव)

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19 ° C
19 °
19 °
29 %
1.6kmh
0 %
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular