30.4 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeराजनीतिLoksabha Election 2024: पीएम मोदी ने विशेष योग में भरा नामांकन पर्चा,...

Loksabha Election 2024: पीएम मोदी ने विशेष योग में भरा नामांकन पर्चा, लिया काल भैरव का आशीर्वाद

Loksabha Election 2024: पीएम मोदी ने नामांकन दाखिल करने से पहले दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का पूजन किया। इसके बाद काल भैरव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनका काफिला कलेक्ट्रेट की ओर गया।

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के दौरान पीएम मोदी के चेहरे पर उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए कई दिग्गज राजनेताओं के साथ काशी से भी कई दिग्गज पहुंचे। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद और विधायक भी पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचे। आम लोग भी पीएम मोदी के नामांकन को लेकर काफी उत्साहित दिखे। तेज धूप होने के बावजूद पीएम मोदी की झलक पाने को भारी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे।

पीएम ने पुष्य नक्षत्र में दाखिल किया नामांकन:

पीएम मोदी विशेष संयोग में अपना नामांकन दाखिल किया। दरअसल, आज गंगा सप्तमी और नक्षत्रों के राजा कहे जाने वाले पुष्य का संयोग है। इस संयोग के साथ रवि योग से ग्रहों की अच्छी स्थिति बन रही है। ऐसा माना जाता है कि पुष्य नक्षत्र में कोई भी काम करने से सफलता मिलती है और कार्य सिद्धि तय मानी जाती है।

ऐसे में पीएम मोदी ने भी पुष्य नक्षत्र में ही अपना नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा भरा।

गंगा स्नान के बाद लिया काल भैरव का आशीर्वाद:

पीएम मोदी सबसे नामांकन दाखिल करने से पहले सुबह 9.30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां पर 20 मिनट गंगा पूजन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री आरती कर क्रूज से नमो घाट पहुंचे। नमो घाट से पीएम मोदी का काफिला काशी के कोतवाल कहे जाने बाबा काल भैरव की ओर बढ़ा। पीएम मोदी ने नामांकन भरने से पहले काल भैरव की पूजा अर्चना की। इसके बाद उनका काफीला कलेक्ट्रेट परिसर की ओर बढ़ा।

मांग गंगा ने मुझे गोद लिया है:

नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक इंटरव्यू दिया। पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि काशी से उनका एक अलग ही लगाव है। आजतक को दिए गए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि जब पार्टी ने उनको वाराणसी से चुनाव लड़ने को कहा तो उनके मन से एक बात निकली थी।

पीएम मोदी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने कहा था कि मां गंगा ने उन्हें गोद लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उनका वाराणसी से जो नाता रहा है कि उसकी वजह से वह अपनी एक पुरानी दुनिया से जुड़ पाए हैं।

मुझे पूरा बनारसी बना दिया लोगों ने:

पीएम मोदी ने कहा कि गंगा को मां कहे जाने बाद उनके मन में यह भाव और ज्यादा आ गया है कि मां गंगा ने उन्हें गोद लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मां के जाने के बाद मां गंगा ने ही उनके स्थान को भरा है। पीएम मोदी ने वाराणसी से अपने नाते को लेकर कहा कि जब 10 साल पहले वह यहां आए थे तो वह एक जनप्रतिनिधि थे।

लेकिन यहां के लोगों ने उन्हें जल्दी ही अपना बना लिया। पीएम ने कहा कि इसी वजह से वह कहते हैं कि यहां के लोगों ने उन्हें पूरी तरह से बनारसी बना दिया है।

पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात:

नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने काशी के नाम एक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा कि काशी से उनका अद्भुत रिश्ता है, अभिन्न है और अप्रतिम है। आगे उन्होंने लिखा कि काशी के साथ इस रिश्ते को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। बता दें कि पीएम मोदी के नामांकन में कई वीआईपी शामिल हुए।

इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार सीएम नीतीश कुमार, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय, महाराष्ट्र सीएम सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, गोवा सीएम प्रमोद सावंत, सिक्किम सीएम प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा सीएम माणिक साहा शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
38 %
1.6kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
35 °

Most Popular