34 C
New Delhi
Monday, July 27, 2026
HomeBlogTop Courses After 12th : 12वीं के बाद सिर्फ इंजीनियरिंग-मेडिकल ही नहीं,...

Top Courses After 12th : 12वीं के बाद सिर्फ इंजीनियरिंग-मेडिकल ही नहीं, इन प्रोफेशन में भी है शानदार करियर और हाई सैलरी

Top Courses After 12th : एक समय था, जब 12वीं के बाद छात्रों के लिए इंजीनियरिंग, मेडिकल या ट्रेडिशनल ग्रेजुएशन को ही बेहतर करियर ऑप्शन माना जाता था. लेकिन आज के डिजिटल और स्किल-बेस्ड दौर में कई ऐसे प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स मौजूद हैं, जो कम समय में बेहतर करियर और जॉब ऑप्शंस मुहैया करा रहें हैं. हालांकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच अभी भी टेक्नोलॉजी बेस्ड कोर्सेज की मांग बनी हुई है. लेकिन एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि भविष्य की नौकरियां केवल मशीनों और कोड तक सीमित नहीं रहेंगी.

प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn की ‘Jobs on the Rise 2026’ रिपोर्ट के अनुसार, पशु चिकित्सक (Veterinarian) और बिहेवियरल थेरेपिस्ट (Behavioural Therapist) जैसे पेशे भी सबसे तेजी से बढ़ती नौकरियों में शामिल हो गए हैं. इसके अलावा कुछ ऑफबीट डिप्लोमा कोर्सेज के जरिए भी छात्र एक बेहतर करियर की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं.

AI और डिजिटल स्किल्स वालों की बढ़ रही है मांग

अगर आप सोचते हैं कि अच्छे करियर के लिए सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल ही रास्ता है, तो ऐसा नहीं है. NIIT India Skills Gap Report 2026 के मुताबिक, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में नौकरियों की मांग तेजी से बढ़ रही है. आजकल बड़ी से बड़ी कंपनियां नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रही हैं, इसलिए ऐसे युवाओं की जरूरत बढ़ गई है जो डिजिटल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी स्किल्स रखते हों. यही वजह है कि 12वीं के बाद इन क्षेत्रों में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए भविष्य में अच्छे करियर और नौकरी के कई मौके मौजूद हैं.

पशु चिकित्सकों की बढ़ती जरूरत ने किया चौंकाया

LinkedIn Jobs on the Rise Report के अनुसार, सबसे हैरान करने वाली बात पशु चिकित्सकों (Veterinarians) की बढ़ती मांग है. शहरों में पालतू जानवर पालने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के नए मौके पैदा हुए हैं. अब ये पेशा सिर्फ जानवरों के इलाज तक सीमित नहीं रह गया है. क्लीनिक, रिसर्च, पब्लिक हेल्थ और एनिमल केयर जैसी कई फील्ड्स में भी करियर के अच्छे अवसर मौजूद हैं. ऐसे में 12वीं के बाद ये प्रोफेशन युवाओं के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
34 ° C
34 °
34 °
49 %
1kmh
78 %
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °
Thu
34 °
Fri
33 °

Most Popular