30 C
New Delhi
Friday, September 11, 2026
HomeबिहारBihar Bridge Collapsed: बिहार में बकौर पुल का स्लैब टूटा, एक की...

Bihar Bridge Collapsed: बिहार में बकौर पुल का स्लैब टूटा, एक की मौत, कई घायल

Bihar Bridge Collapsed: बिहार के सुपौल में ​आज एक पुल का गार्डर (स्लैब) गिर गया। घटना के बाद एक मजदूर की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

Bihar Bridge Collapsed: बिहार में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। सुपौल और मधुबनी जिले को जोड़ने के लिए कोसी नदी पर बन रहा देश के सबसे लंबे पुल का बड़ा हिस्सा (गार्डर) गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं नौ से अधिक मजूदर घायल हो गए। इस घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना के तुरंत बाद ही मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और आसपास के लोगों ने फंसे हुए मजदूरों को निकालना शुरू कर दिया।

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहा पुल

सुपौल के बकोर में यह पुल बनाया जा रहा है। पुल का गार्डर गिरने के बाद कंपनी के सभी लोग मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस पुल का काम ट्रांस रेल कंपनी कर रही है। 10.5 किलोमीटर का पुल है जिसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है।

मृतक के परिजनों को मिलेगे 10 लाख

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस हादसे पर खुद जताते हुए कहा कि सुपौल और मधुबनी जिले के भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के गिरने से एक मजदूर की जान चली और कई घायल हो गए। यह घटना बहुत दुखद और मन को पीड़ा देने वाली है। मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए का संबंधित एजेंसी द्वारा मुआवजा दिलवाया जाएगा।

1200 करोड़ की लागत से बन रहा पुल

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद एक मजदूर की मौत हो गई और कई घायल हो गए बताया जा रहा है कि 152, 153 एवं 154 के बीच के पिलर का गार्डर गिरा है। 1200 करोड़ की लागत से पुल को बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30 ° C
31.1 °
30 °
79 %
1kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
36 °
Sat
33 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular