33 C
New Delhi
Thursday, September 10, 2026
HomeदुनियाPhilippines Ferry Fire: टूरिस्ट डेस्टिनेशन के पास फेरी में आग, 5 की...

Philippines Ferry Fire: टूरिस्ट डेस्टिनेशन के पास फेरी में आग, 5 की मौत; 80 से ज्यादा लोग लापता

Philippines Ferry Fire: फिलीपींस में एक नाव में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है और 80 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिपीन्स कोस्ट गार्ड ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात पश्चिमी फिलिपींस के पलावान द्वीप के पास एक फेरी में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग लापता हैं. PCG ने बताया कि कोरोन, पलावान के पास पानी में MV जून एस्टर में आग लगने के बाद बुधवार रात 43 लोगों को बचाया गया. आग लगने के वक्त जहाज पर कितने लोग सवार थे या कितने लोग लापता हैं, यह तुरंत साफ नहीं हो पाया.

कहां लगी आग?

AFP के मुताबिक, कोस्ट गार्ड ने बताया कि M/V जून एस्टर में बुधवार शाम को तट से करीब 2.2 किलोमीटर (1.3 मील) दूर आग लगी. उन्होंने यह भी बताया कि पांच लोगों के शव तट पर लाए गए हैं. कोस्ट गार्ड द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में जहाज पूरी तरह से आग की लपटों में घिरा हुआ दिखाई दे रहा था.

कोस्ट गार्ड की कैप्टन नोएमी कायाब्याब ने गुरुवार को एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया, “अभी हमारे पास बचाए गए लोगों (42) और मृतकों के बारे में जो जानकारी है, उसके आधार पर 87 लोग अभी भी लापता हैं.” उन्होंने बताया कि जहाज के रिकॉर्ड में 134 यात्रियों और क्रू सदस्यों के नाम दर्ज थे.

उन्होंने कहा, “साफ कर दूं कि यह लाइव डेटा है और हमारे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इसमें बदलाव हो सकता है.”

कायाब्याब ने बताया कि बचाए गए लोगों में 38 यात्री और चार क्रू सदस्य शामिल थे. उन्होंने कहा, “हम अभी तक बचाए गए लोगों से जानकारी नहीं ले पाए हैं क्योंकि हम उनसे बात नहीं कर पाए हैं.” उन्होंने यह भी बताया कि आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33 ° C
33 °
32.1 °
55 %
5.7kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
35 °
Sun
33 °
Mon
36 °

Most Popular