13.1 C
New Delhi
Wednesday, December 10, 2025
HomeबिहारAraria Encounter: तनिष्क शोरूम लूटकांड का मास्टरमाइंड चुनमुन ढेर, 5 STF जवान...

Araria Encounter: तनिष्क शोरूम लूटकांड का मास्टरमाइंड चुनमुन ढेर, 5 STF जवान घायल

Araria Encounter: बिहार के अररिया जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी कर तनिष्क शोरूम लूटकांड के मुख्य आरोपी चुनमुन झा को ढेर कर दिया।

Araria Encounter: बिहार के अररिया जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। यह एनकाउंटर शनिवार तड़के नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास हुआ, जहां पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की थी। इस दौरान पुलिस की गोली से कुख्यात अपराधी और तनिष्क शोरूम लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा घायल हो गया। गोली उसके पैर और सीने में लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को उम्मीद है कि इस ऑपरेशन के जरिए इलाके में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

Araria Encounter: STF के पांच जवान भी जख्मी

हालांकि, इस मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनमें नरपतगंज के थानेदार कुमार विकास और एसटीएफ के चार जवान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस दौरान चुनमुन झा का एक साथी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसके भी पैर में गोली लगने की खबर है।

Araria Encounter: कैसे हुआ एनकाउंटर?

पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनमुन झा अपने गैंग के साथ नरपतगंज इलाके में छिपा हुआ है। वह कई लूटकांडों का मास्टरमाइंड है और आरा व पूर्णिया के तनिष्क शोरूम लूटकांड में शामिल था। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया।

Araria Encounter: लूटकांड का मुख्य आरोपी चुनमुन झा ढेर

शुक्रवार रात एसटीएफ की टीम और पुलिस के जवान जब नरपतगंज स्थित थलहा नहर के पास पहुंचे, तो वहां घेराबंदी कर ली गई। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें चुनमुन झा को तीन गोलियां लगीं। गोली लगते ही वह गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके फरार साथी की तलाश के लिए इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया है।

Araria Encounter: पांच पुलिसकर्मी भी हुए घायल

इस मुठभेड़ में पुलिस के पांच जवान भी घायल हुए हैं। इनमें नरपतगंज थानेदार कुमार विकास, एसटीएफ के जवान मो. मुश्ताक, चालक नागेश, जेसी शहाबुद्दीन और जेसी दीपक शाह शामिल हैं। इसके अलावा, दो स्थानीय नागरिकों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद अररिया के एएसपी रामपुकार सिंह और एसपी अंजनी कुमार ने मोर्चा संभाला और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की। एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि चुनमुन झा लंबे समय से पुलिस के निशाने पर था।

Araria Encounter: चुनमुन झा का आपराधिक इतिहास

चुनमुन झा बिहार और आसपास के राज्यों में कई लूटकांडों और संगीन अपराधों में शामिल रहा है। आरा और पूर्णिया के तनिष्क शोरूम लूटकांड के अलावा, वह कई अन्य मामलों में भी वांछित था। एसपी अंजनी कुमार ने बताया, एसटीएफ लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नरपतगंज इलाके में छिपा हुआ है। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई है।

Araria Encounter: फरार अपराधी की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि चुनमुन झा के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था, जो मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस को शक है कि उसके पैर में भी गोली लगी है, जिससे उसके ज्यादा दूर जाने की संभावना कम है। पुलिस टीमें आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Araria Encounter: पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

अररिया पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन एक बड़ी सफलता है, क्योंकि चुनमुन झा जैसे कुख्यात अपराधी को मार गिराना पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही उसके फरार साथी को भी पकड़ लिया जाएगा। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।

यह भी पढ़ें:-

प्यार, विश्वासघात और हत्या: मेरठ, दिल्ली और जयपुर की 3 क्रूर हत्याओं की भयानक कहानियां जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
13.1 ° C
13.1 °
13.1 °
67 %
1.5kmh
50 %
Tue
19 °
Wed
26 °
Thu
25 °
Fri
25 °
Sat
26 °

Most Popular