19.4 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
Homeराजनीतितेज प्रताप-अनुष्का विवाद की गूंज RLJP तक पहुंची, आकाश यादव छह साल...

तेज प्रताप-अनुष्का विवाद की गूंज RLJP तक पहुंची, आकाश यादव छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Akash Yadav: पशुपति पारस ने आकाश यादव को पार्टी से निकाल दिया है। आकाश यादव RLJP से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए है।

Akash Yadav: तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कथित 12 साल पुराने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर हुए खुलासे के बाद बिहार की सियासत में भूचाल सा आ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के भीतर फैले विवाद की आंच अब पशुपति कुमार पारस की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) तक भी पहुंच गई है। ताजा घटनाक्रम में आरएलजेपी ने अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Akash Yadav: पशुपति पारस की पार्टी से निकाले गए आकाश यादव

यह कार्रवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर की गई है। आरएलजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एलविस जोसफ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आकाश यादव को तत्काल प्रभाव से न सिर्फ पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है, बल्कि छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी हटाया जा रहा है।

Akash Yadav: आकाश ने बहन अनुष्का का किया था समर्थन

आकाश यादव हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव और अपनी बहन अनुष्का यादव के समर्थन में खुलकर सामने आए थे। उन्होंने आरजेडी के भीतर चल रहे विवाद को लेकर लगातार मीडिया में बयान दिए और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव एवं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखे हमले किए। आकाश के इन बयानों से नाराज होकर आरएलजेपी ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

तेज प्रताप ने शेयर की थी अनुष्का की तस्वीर

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तेज प्रताप यादव के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें उनके साथ अनुष्का यादव की तस्वीर थी। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों पिछले 12 वर्षों से रिश्ते में हैं। यह पोस्ट सामने आते ही आरजेडी में सियासी उथल-पुथल मच गई। हालांकि कुछ घंटों बाद ही यह पोस्ट डिलीट कर दी गई और तेज प्रताप यादव की ओर से दावा किया गया कि उनका अकाउंट हैक कर उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की गई।

तेज प्रताप को भी पार्टी से निकाला

इस बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए तेज प्रताप के आचरण को परिवार और समाज की मर्यादा के खिलाफ बताया। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि तेज प्रताप की अब परिवार में भी कोई भूमिका नहीं होगी।

Akash Yadav: आकाश पर पशुपति पारस ने लिया ऐक्शन

तेज प्रताप यादव का यह विवाद न सिर्फ आरजेडी के लिए संकट बन गया, बल्कि अन्य दलों में भी हलचल मच गई। आकाश यादव के लगातार मीडिया में दिए गए बयानों से आरएलजेपी की असहज स्थिति को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने कठोर निर्णय लेते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला अब केवल एक व्यक्तिगत विवाद न रहकर पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है। जहां एक ओर तेज प्रताप यादव को आरजेडी से बाहर कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर इस प्रकरण में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव की राजनीतिक पारी पर भी फिलहाल विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें:-

खरीफ फसलों पर बढ़ाई MSP, ब्याज सहायता योजना का ऐलान: मोदी कैबिनेट में हुए ये 5 बड़े फैसले

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.4 ° C
19.4 °
19.4 °
26 %
0.9kmh
0 %
Sat
19 °
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °

Most Popular