20.1 C
New Delhi
Thursday, February 26, 2026
HomeदुनियाTrump Trade War: ट्रंप ने टैरिफ पर दी धमकी, कहा- धोखा देने...

Trump Trade War: ट्रंप ने टैरिफ पर दी धमकी, कहा- धोखा देने वाले देशों को भुगतना पड़ेगा भारी परिणाम

Trump Trade War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को नजरअंदाज करते हुए बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “कोई भी देश जो सुप्रीम कोर्ट के इस अजीब फैसले के साथ गेम खेलना चाहता है, खासकर वो देश जिन्होंने सालों, और दशकों तक USA को धोखा दिया है, उन्हें बहुत ज्यादा टैरिफ देना होगा और उससे भी बुरा, जिस पर वो हाल ही में सहमत हुए हैं।”

ट्रंप ने 15% किया था टैरिफ

इसे पहले बीते सप्तार शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए घोषणा की थी कि अब से तुरंत प्रभाव से दुनिया के सभी देशों से आने वाले आयात पर लगने वाला 10% का वैश्विक टैरिफ बढ़ाकर 15% कर दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि कई देश दशकों से अमेरिका का फायदा उठाते आए हैं, बिना किसी जवाबदेही के, लेकिन अब उनकी सरकार इसे पूरी तरह रोक रही है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले महीनों में वे और भी नए-नए टैरिफ लगाएंगे, जो पूरी तरह कानूनी और वैध होंगे। उनका लक्ष्य अमेरिका को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, समृद्ध और महान बनाना है – Make America Great Again के स्तर से भी ऊपर!

पीछे नहीं हटेंगे ट्रंप

ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वो टैरिफ नीति पर किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। उनके हालिया बयानों से साफ झलकता है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद वो आक्रामक रुख बनाए रखने के मूड में हैं। हालांकि, ट्रंप ने अभी तक यह नहीं बताया कि वे किस नए कानूनी प्रावधान या सेक्शन का इस्तेमाल करके टैरिफ लागू करने की योजना बना रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उनके कुछ प्रमुख टैरिफ को अवैध ठहराया था, जिसके बाद उन्होंने वैकल्पिक रास्तों से इसे और मजबूत करने की बात कही है। आने वाले दिनों में यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा कि सुप्रीम कोर्ट और ट्रंप प्रशासन के बीच इस मुद्दे पर टकराव किस दिशा में बढ़ता है।

टैरिफ को लेकर कठोर होगी नीति

टैरिफ बढ़ोतरी का असर ना केवल अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक बाजारों पर भी पड़ सकता है। कुल मिलाकर, ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वो टैरिफ को लेकर कठोर और आक्रामक नीति अपनाएंगे, और विभिन्न कानूनी विकल्पों के जरिए अपने फैसलों को लागू करने की पूरी कोशिश करेंगे। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस मामले में आगे कौन से राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रम सामने आते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
16 %
2.6kmh
0 %
Thu
31 °
Fri
33 °
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
31 °

Most Popular