30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRashmika Mandanna-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा की शादी का टाइम फाइनल! अलग-अलग...

Rashmika Mandanna-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा की शादी का टाइम फाइनल! अलग-अलग रस्मों के साथ होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन

Rashmika Mandanna-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का काउंटडाउन अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। चर्चित स्टार कपल 26 फरवरी को उदयपुर के एक भव्य रिसॉर्ट में सात फेरे लेने जा रहा है और जश्न की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। दोनों हैदराबाद से अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ राजस्थान के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां शाही अंदाज में प्री-वेडिंग समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। कपल के करीबी लोगों का कहना है कि इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए दोनों ने अपनी-अपनी पारंपरिक विरासत को समारोह का हिस्सा बनाने का फैसला किया है।

क्या है शादी का मुहूर्त?

सूत्रों के मुताबिक शादी की मुख्य रस्में 26 फरवरी की सुबह 10 बजे शुभ मुहूर्त में संपन्न होंगी। सुबह की शादी तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार होगी, जबकि शाम को कोडवा समुदाय की परंपराओं के तहत एक और विशेष रस्म आयोजित की जाएगी। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार कपल के एक करीबी सोर्स ने बताया, ‘सुबह की रस्में तेलुगु कल्चर और ट्रेडिशन के हिसाब से होंगी, और शाम को एक और रस्म कोडवा कम्युनिटी की रस्मों के हिसाब से होगी।’ यह ध्यान रखना होगा कि विजय का परिवार तेलुगु कम्युनिटी से है, जबकि रश्मिका कोडवा कम्युनिटी से हैं। सोर्स ने आगे बताया कि कपल के लिए मेहंदी और संगीत के इवेंट भी शेड्यूल किए गए हैं, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल होंगे।

दोनों दो अलग समुदाय से आते हैं

इतने दिनों तक कपल ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा और आखिरकार कल इसे ऑफिशियल कर दिया और इसे ‘विरोश की शादी’ कहा। यह सांस्कृतिक संगम इस शादी को खास बना रहा है। विजय देवरकोंडा का परिवार तेलुगु समुदाय से ताल्लुक रखता है, जबकि रश्मिका मंदाना कोडवा समुदाय से आती हैं। ऐसे में दोनों ने तय किया है कि उनका बड़ा दिन सिर्फ एक ग्लैमरस सेलिब्रेशन न होकर उनकी जड़ों और पारिवारिक मूल्यों का भी सम्मान करेगा। शादी में पारंपरिक परिधानों, रीति-रिवाजों और रस्मों का सुंदर मिश्रण देखने को मिलेगा।

अलग-अलग दिन होंने अलग-अलग कार्यक्रम

मेहमानों के उदयपुर पहुंचने का सिलसिला 23 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है। 24 और 25 फरवरी को मेहंदी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन रखे गए हैं। इन कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त शामिल होंगे। संगीत नाइट में खास परफॉर्मेंस और डांस की तैयारियां भी की जा रही हैं, जिससे माहौल और भी रंगीन हो जाएगा। फैंस के लिए यह शादी लंबे समय से चल रही अटकलों और चर्चाओं का खूबसूरत अंजाम है। रश्मिका और विजय ने सालों तक अपने रिश्ते को निजी रखा और कभी खुलकर इसकी पुष्टि नहीं की। हालांकि हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए शादी की घोषणा की। उन्होंने अपने समारोह को एक खास नाम भी दिया है- द वेडिंग ऑफ विरोश। ‘विरोश’ नाम उनके फैंस ने प्यार से गढ़ा था, जिसे अब कपल ने आधिकारिक रूप से अपना लिया है।

रॉयल है शादी का थीम

उदयपुर की शाही वादियों और झीलों के बीच होने वाली यह शादी रॉयल थीम पर आधारित बताई जा रही है। अरावली की पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में सजाया गया वेन्यू पारंपरिक और आधुनिक सजावट का संगम पेश करेगा। समारोह में फूलों की खास सजावट, लाइव म्यूजिक और पारंपरिक भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular