32.3 C
New Delhi
Sunday, October 11, 2026
HomeदुनियाDonald Trump Resort Attack : ट्रंप पर हमला करने की नापाक साजिश...

Donald Trump Resort Attack : ट्रंप पर हमला करने की नापाक साजिश नाकाम, रिजॉर्ट में गन लेकर आए शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

Donald Trump Resort Attack : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर हमले की साजिश सामने आई है। उनके फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित ‘मार-ए-लागो’ रिजॉर्ट के सुरक्षा घेरे में एक शख्स हथियार लेकर घुस गया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने हथियारबंद व्यक्ति को मार गिराया गया। अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप आमतौर पर अपना वीकेंड ‘मार-ए-लागो’ रिजॉर्ट में गुजारते हैं, लेकिन शनिवार रात को घटना के समय वह व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय) में थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी घटना के समय राष्ट्रपति के साथ व्हाइट हाउस में थीं।

सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया

हालांकि अधिकारियों ने मारे गए व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। खुफिया विभाग के मुताबिक, “मार-ए-लागो रिजॉर्ट के उत्तरी गेट पर तैनात कर्मियों ने एक व्यक्ति को शॉटगन और ईंधन के कैन के साथ घुसते देखा।” विभाग ने बताया कि खुफिया सेवा के एजेंट और पाम बीच काउंटी के शेरिफ के डिप्टी ने व्यक्ति को मार गिराया। इस घटनाक्रम पर व्हाइट हाउस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गाड़ी से बरामद हुआ गन बॉक्स

उत्तरी कैरोलिना के रहने वाले 20 वर्ष की आयु के इस संदिग्ध को उसके परिवार ने कुछ दिन पहले लापता बताया था। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथोनी गुग्लिएल्मी ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि वह उत्तरी कैरोलिना से दक्षिण की ओर निकला और रास्ते में उसने एक शॉटगन ले ली। गुग्लिएल्मी ने बताया कि गन बॉक्स उसके वाहन से बरामद किया गया। गुग्लिएल्मी ने बताया कि जब एक अन्य वाहन मार-ए-लागो के उत्तरी द्वार से बाहर निकल रहा था, तभी वह व्यक्ति वहां से गाड़ी चलाकर निकला और सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उसे रोक लिया।

ट्रंप पर जानलेवा हमला

बता दें कि पहले भी ट्रंप पर जानलेवा हमला हो चुका है। 13 जुलाई, 2024 को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे घायल हो गए थे। इसके अलावा 15 सितंबर, 2024 को एक अन्य घटना में, वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप के गोल्फ कोर्स के पास कथित तौर पर इंतजार कर रहे एक राइफलधारी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जब राष्ट्रपति गोल्फ खेल रहे थे। आरोपी को इस महीने की शुरुआत में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
51 %
3kmh
16 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
36 °
Wed
35 °
Thu
36 °

Most Popular