20.3 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
HomeदुनियाNiger Air Force Base Attack: नाइजर एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमला,...

Niger Air Force Base Attack: नाइजर एयर फोर्स बेस पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों में 20 की मौत; 11 संदिग्ध गिरफ्तार

Niger Air Force Base Attack: नाइजर की राजधानी नियामे में बड़ा हमला हुआ है। यहां डियोरी हमानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थित एयर बेस पर भयानक हमला हुआ है। नाइजर के सरकारी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि बुधवार रात राजधानी में नाइजर एयर फोर्स बेस पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। हमले के दौरान भारी गोलीबारी और धमाके हुए। नाइजर के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि देश संघर्ष से जूझ रहा है। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे जिन्हें सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ दिया।

देखें VIDEO

सरकारी टेलीविजन ने बताया कि हमले में 4 सैनिक घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में 20 हमलावर मारे गए हैं और 11 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए ज्यादातर हमलावर घायल थे। वीडियो में दिख रहा है कि हमला आधी रात के आसपास हुआ था। डियोरी हमानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास से धमाकों की आवाज आ रही है गोलियां चलती हुई नजर रही हैं।

ड्रोन को निशाना बनाना चाहते थे हमलावर

निवासियों और विश्लेषकों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया था कि यह घटना हथियारबंद समूहों द्वारा किया गया हमला हो सकता है। जर्मनी के कोनराड एडेनॉयर फाउंडेशन में साहेल कार्यक्रम के प्रमुख उल्फ लेसिंग के अनुसार, हमलावर शायद एयर फोर्स बेस पर ड्रोन को निशाना बना रहे थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, नाइजर ने हाल ही में जिहादी आतंकवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए कई ड्रोन खरीदे हैं। लेसिंग ने कहा, “ड्रोन दोनों पक्षों – सेना और जिहादियों – के लिए गेम चेंजर बन गए हैं, इसलिए हमलावर इन्हें खत्म करना चाहते थे।”

एक विमान को हुआ नुकसान

पश्चिम अफ्रीकी एयरलाइन एयर कोटे डी आइवर ने कहा कि नियामे हवाई अड्डे के रनवे पर खड़े उसके एक विमान पर गोलीबारी के दौरान गोलियां लगीं, जिससे विमान के धड़ और दाहिने पंख को नुकसान पहुंचा। फेसबुक पर एक बयान में, उसने तस्वीरें साझा कीं जिनमें गोलियों से हुआ नुकसान दिख रहा था और कहा कि इस घटना से उसके उड़ान कार्यक्रम में बदलाव हो सकता

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.3 ° C
20.3 °
20.3 °
83 %
2.1kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular