22.2 C
New Delhi
Friday, October 23, 2026
Homeदुनिया‘New Mexico’ होगा ‘New America’? ट्रंप की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा, जानें...

‘New Mexico’ होगा ‘New America’? ट्रंप की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अमेरिका के राज्य ‘न्यू मैक्सिको’ का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने का संकेत दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें ‘मैक्सिको’ शब्द को काटकर उसकी जगह ‘अमेरिका’ लिख रहे हैं। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा, “कई लोगों ने सुझाव दिया है कि न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ कर दिया जाए। यह उस शानदार राज्य के लोगों के लिए कहीं ज़्यादा सम्मानजनक और सुंदर होगा। वाह, मुझे यह बहुत पसंद आया!”

होर्मुज का नाम बदलने को लेकर पोस्ट

इससे पहले, ईरान से लगातार बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलने की बात कही थी। अमेरिकी राष्ट्रपित ने एक पोस्ट कर कहा था कि अगर होर्मुज अब अमेरिका के नियंत्रण में है, तो इसका नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ क्यों न कर दिया जाए। ट्रंप ने पोस्ट किया, “अब जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य अमेरिका के नियंत्रण में है, क्या इसका नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर देना चाहिए?” उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका की तरह यह जलडमरूमध्य भी पहले से ज्यादा ‘हॉट’ होगा।

इससे पहले, ट्रंप ने होर्मुज का नक्शा शेयर करते हुए इसे “NEW U.S. Territory” बताया था। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया की तेल और गैस आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है।

मैक्सिको की खाड़ी का बदला था नाम

बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप मैक्सिको की खाड़ी और ओंटारियो झील के नाम बदलने को लेकर कदम उठा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कनाडा के साथ जारी ट्रेड वॉर के बीच ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने का आदेश दिया था। यह पहली बार नहीं, जब ट्रंप ने अमेरिका की सीमा से बाहर तक फैले किसी जल क्षेत्र का नाम बदलने की कोशिश की।

पिछले साल ट्रंप ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ करने का आदेश दिया था। इसके बाद एपल और गूगल ने भी अमेरिका में अपने नक्शे पर इसका नाम बदल दिया था। हालांकि, मैक्सिको और कनाडा दोनों ने इन नामों में किए गए बदलावों को स्वीकार नहीं किया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.2 ° C
22.2 °
22.2 °
71 %
0.6kmh
0 %
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
32 °

Most Popular