22.2 C
New Delhi
Friday, October 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीनी दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र...

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीनी दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र की जिंदगी, DU में कर रहा था B.Com की पढ़ाई

रायपुर : दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक परिवार की खुशियां छीन लीं. हादसे में दुर्ग निवासी युवराज सोनी की मौत हो गई. 20 वर्षीय युवराज सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था. खबरों के मुताबिक, दर्दनाक हादसे से कुछ ही पल पहले युवराज अपने बचपन के दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहा था.

दोनों छुट्टियों के बाद मिले समय में घूमने जाने की योजना बना रहे थे. बातचीत के दौरान अचानक फोन पर तेज और भयावह गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी, उसके करीबन एक मिनट बाद फोन कट गया. आर्यन को उम्मीद थी कि युवराज उसे फोन करेगा, लेकिन जब कुछ देर बाद उसे सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर मिली. इसके बाद आर्यन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुआ. मौके पर उस समय राहत और बचाव कार्य जारी था. आर्यन ने युवराज की तलाश में कई जगह जानकारी जुटाई. काफी देर तक भटकने के बाद उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर से सूचना मिली कि युवराज की हादसे में मौत हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि युवराज छुट्टियों के बाद महज तीन दिन पहले ही अपने घर दुर्ग से दिल्ली लौटा था. युवराज और आर्यन बचपन से दोस्त थे. दोनों एक ही गांव से ताल्लुक रखते थे. युवराज के दिल्ली लौटने के बाद दोनों जल्द ही साथ घूमने जाने की योजना बना रहे थे.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.2 ° C
22.2 °
22.2 °
71 %
0.6kmh
0 %
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
32 °

Most Popular