28 C
New Delhi
Saturday, September 19, 2026
HomeदुनियाMicrosoft outage: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराब, दुनियाभर में मचा हडकंप, बैंक-हवाई अड्डे...

Microsoft outage: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराब, दुनियाभर में मचा हडकंप, बैंक-हवाई अड्डे पर कामकाज हुए ठप

Microsoft outage: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी आने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया। सर्वर में आई गड़बड़ी के कारण बैंक ग्राहकों, हवाई यात्री और सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुक्रवार को बुरी तरह प्रभावित हुए।

Microsoft outage: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी आने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया। सर्वर में आई गड़बड़ी के कारण बैंक ग्राहकों, हवाई यात्री और सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुक्रवार को बुरी तरह प्रभावित हुए। दुनियाभर में करोड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारत सहित कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पाए। स्पाइसजेट और इंडिगों ने भी इसी तरह की तकनीकी समस्या का हवाला दिया है। सिर्फ विमान सेवाएं ही नहीं बल्कि कई देशों में बैंकिंग सेवाओं से लेकर टिकट बुकिंग और स्टॉक एक्सचेंज पर भी असर देखने को मिल रहा है।

गड़बड़ी के कारण फ्लाइट्स में देरी

सर्वर में खराबी आने की वजह से विमान उड़ान नहीं भर पाए। कई घंटों तक एक ही जगह रूके रहे। ऐसे में यात्री अपने गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंच सके। सभी एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सर्वर में आई गड़बड़ी के कारण सेवाएं बाधित रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

चेक-इन, बुकिंग प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में वैश्विक स्तर पर आई गड़बड़ी के कारण भारत सहि दुनिया के कई अन्य देशों में विमान सेवाएं बाधित रही। इस अवधि दौरान फ्लाइटों के टेकऑफ में देरी और चेक-इन तथा बुकिंग में भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

अमेरिकी विमान और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित

सर्वर डाउन का सबसे ज्यादा असर अमेरिकी विमान सेवाओं पर देखने को मिला। अमेरिका में कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं या रद्द हो गई हैं। अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी सेवा 911 भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 23 उड़ानें रद्द

माइक्रोसॉफ्ट की खराबी की वजह से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 23 घरेलू उड़ानों को रद्द किया गया है। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि आईटी सेवाओं में आई परेशानी की वजह से विभिन्न एयरलाइनों को 12 टेक ऑफ और 11 लैंडिंग रद्द की गई। एयरपोर्ट ने यात्रियों को भेजे संदेश में कहा कि हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी साथियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कृपया अपनी उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

बैंकिंग सेवाएं भी हुई प्रभावित

सर्वर की गड़बड़ी के कारण बैंकिंग सेवाएं भी बाधित रही। इस दौरान ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों से जुझना पड़ा। बैंक से संबंधित काम कराने गए लोगों को सर्वर में आई खराबी की वजह से वापस लौटना पड़ा। बैंक प्रबंधकों ने सोशल मीडिया के जरिए बयान जारी कर कहा कि जब तक सर्वर में आई खराबी ठीक नहीं हो जाती तब तक हम कोई भी कार्य नहीं कर सकते।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28 ° C
29.1 °
28 °
83 %
2.6kmh
4 %
Fri
28 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
40 °
Tue
40 °

Most Popular